आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Monday, Jan 23, 2023 - 10:07 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction- आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 23 जनवरी में जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 5 होता है, जिनके स्वामी बुध देव हैं। मूलांक 5 वाले जातक बहुत ही बुद्धिमान एवं चतुर होते हैं। ये लोग वाककला में निपुण होते हैं। अपनी बातों से दूसरों का मन मोह लेते हैं। मूलांक 5 वाले जातकों को सामने वाले व्यक्ति के अनुसार शब्दों का चयन करना बखूबी आता है। लोग इनकी बातों से आकर्षित होते हैं। मूलांक 5 वाले जातकों को मार्केटिंग, सेल्स मैन जैसे क्षेत्रों में कामयाब रूप से कार्य करते हुए देखा गया है। इन लोगों की शिक्षा प्रायः उत्तम रहती है। हालांकि शिक्षा पूरी होने के बाद मूलांक 5 वाले जातकों को नौकरी की अपेक्षा स्वयं के कारोबार में ज्यादा रुचि लेते हुए देखा गया है। व्यापारिक लेन-देन अथवा कारोबार में मूलांक 5 वाले जातक बेहतर करते हैं। मूलांक 5 वाले जातक हंसमुख होते हैं। दूसरों से मित्रता करना इन्हें पसंद होता है। इनके मित्रों की संख्या अधिक होती है, परंतु करीबी मित्र कम ही होते हैं। मूलांक 5 वाले जातक अपने मन की बातें छुपा कर नहीं रखते। स्पष्ट रूप से दूसरों को अपनी बातें बताना पसंद करते हैं। मूलांक 5 वाले जातकों का वैवाहिक जीवन सुखी होता है। ये लोग अपने जीवनसाथी से किसी प्रकार का पर्दा नहीं रखते। अपने मन की बातों को बिना किसी छल-कपट और बनावट के सामने रख देते हैं।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए थोड़ा उथल-पुथल वाला रहेगा। हालांकि इस साल आपके काम अकस्मात पूरे होंगे तो परिस्थितियों का लाभ उठाने की कोशिश करें। इस वर्ष आपको सूझबूझ और बुद्धि के साथ निर्णय लेने होंगे जो कि आपके आने वाले समय के लिए भी जरूरी है। जनवरी के महीने में समय संगीत नृत्य आदि कलाओं के साथ जुड़े हुए लोगों के लिए अच्छा रहेगा। बच्चों का मन भी पढ़ाई की अपेक्षा अन्य गतिविधियों में ज्यादा लगेगा। समय मनोरंजन में बीतेगा। फरवरी के महीने में भौतिक सुख- साधनों में वृद्धि होगी। मार्च के महीने का समय यात्राओं में व्यस्त रहेगा। अकस्मात धन लाभ के भी योग बनते हैं। मां बेटी के संबंध अच्छे होंगे। अप्रैल के महीने में कार्यभार की अधिकता बनी रहेगी। चीजों को मैनेज करने के लिए आपकी सोच में गंभीरता उत्पन्न हो सकती है। एकदम से आने वाली जिम्मेदारियां आपको परेशान भी कर सकती हैं। मई के महीने में अपने क्रोध पर काबू रखें। आपका स्वभाव ही परिस्थितियों को जन्म देगा। जून के महीने में पिता की सलाह से कुछ काम पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र पर भी उच्च अधिकारियों का साथ प्राप्त होगा। जुलाई के महीने में अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। अगस्त के महीने का समय शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहेगा। सितंबर के महीने में प्रलोभन में आकर कोई गलत काम न करें। अक्टूबर और नवंबर के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। अक्टूबर के महीने में आपको कारोबार में लाभ होगा। दिसंबर के महीने में कुछ सरकारी लाभ प्राप्त हो सकते हैं। नकदी धन खर्च होगा।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें। खोटे सिक्के जल प्रवाह करें। दांत को फिटकरी से साफ करें। पक्षियों को हरी मूंग की दाल का दाना डालें। एक नारियल जल प्रवाह करें। कोई खराब वाद्य यंत्र घर में न रखें। किसी भी प्रकार की ली गई सेवा के शुल्क का समय पर भुगतान करें। कोई जंग लगी हुई वस्तु घर में न रखें। जरूरतमंद की सहायता करें। परनिंदा से परहेज करें। गणेश भगवान की आराधना करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News