आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Monday, Jan 09, 2023 - 06:46 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 9 जनवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 9 होता है, जिनके स्वामी मंगल देव हैं। मूलांक 9 वाले जातक साहसी और निडर होते हैं। ये लोग कोई भी काम करने से नहीं घबराते। इन लोगों में साहस और ऊर्जा भरपूर होती है। हर कठिन से कठिन कार्य को करने के लिए तैयार रहते हैं। मूलांक 9 वाले जातकों में गुस्सा और क्रोध देखने को मिलता है। ये लोग हर छोटी-छोटी बात पर गुस्सा हो जाते हैं। इनके गुस्सैल स्वभाव के कारण इनके लड़ाई-झगड़े भी बहुत अधिक होते हैं। परंतु ये लोग बातों को मन से लगाकर नहीं बैठते। अगले ही पल लड़ाई-झगड़े और क्रोध को भुला देते हैं। मूलांक 9 वाले जातकों को चापलूसी करवाना अच्छा लगता है। इनकी यह आदत इनके लिए बहुत बार नुकसानदेह भी साबित होती है। लोग इनका गलत फायदा उठाते हैं। मूलांक 9 वाले जातक सीधे स्वभाव के होते हैं। ये लोग हमेशा दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं। इन लोगों में समाज सेवा का भाव होता है। मूलांक 9 वाले जातकों की दोस्ती काफी गहरी होती है। ये लोग काफी हंसमुख और बोलचाल के मामले में निसंकोची होते हैं।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए कुछ धीमी गति वाला रहेगा। इस साल आपके काम विलंब से पूरे होंगे। निराशा से दूर रहें। कोर्ट-कचहरी के मामलों में थोड़ी सावधानी बरतें। जनवरी के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। आप जोश और ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे। फरवरी के महीने में किसी नए काम की शुरुआत की जा सकती है। पिता के साथ संबंध अच्छे होंगे। मार्च के महीने में किसी को उधार दी हुई धनराशि वापस मिल सकती है। अप्रैल के महीने का समय शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहेगा। प्रतियोगिता में भी सफलता मिलने के योग बनते हैं। मई के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। कोई गलत काम करने से बचें। इस समय में कामकाज की अधिकता बनी रहेगी। जून के महीने में कारोबार को लेकर कुछ परिवर्तन करना चाहेंगे। जुलाई के महीने में दांपत्य जीवन के सुख में वृद्धि होगी। अगस्त के महीने में विदेश यात्रा के योग बनते हैं। आय के नए साधन भी प्राप्त हो सकते हैं। वाहन चलाते हुए गति सीमा का ध्यान रखें। सितंबर के महीने में किसी मजदूर वर्ग के व्यक्ति के साथ बेकार की बहस में न उलझें। अक्टूबर के महीने का समय दोस्तों के साथ अच्छा बीतेगा। नवंबर के महीने में कार्यक्षेत्र पर कुछ नई जिम्मेदारियां आपको मिलेगी। पदोन्नति होने के भी योग बनते हैं। दिसंबर के महीने में किसी को उधार दी हुई धनराशि वापस मिल सकती है।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं और जाने-अनजाने हुई अपनी गलतियों की क्षमा याचना करें। किसी भी प्रकार की ली गई सेवा के शुल्क का समय पर भुगतान करें। कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। गुड़ और शहद का सेवन करें। दूध में हल्दी डालकर सेवन करें। काले और नीले रंग से परहेज करें। संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News