आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Friday, Jan 06, 2023 - 07:28 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 6 जनवरी में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 6 होता है, जिनके स्वामी शुक्र देव हैं। मूलांक 6 वाले जातक काफी हंसी-मजाक और हास्य विनोद प्रिय स्वभाव के होते हैं। ये लोग सब से हंसकर बातें करना पसंद करते हैं। मूलांक 6 वाले जातकों को घुलमिल कर रहना अच्छा लगता है। मूलांक 6 वाले जातक सुंदर और आकर्षक होते हैं। ये लोग स्वयं भी हर सुंदर चीज की तरफ जल्दी आकर्षित हो जाते हैं। इन लोगों को साफ-सुथरे कपड़े पहनना, सज-संवर एवं बन-ठन कर रहना अच्छा लगता है। मूलांक 6 वाले जातकों की शारीरिक बनावट काफी आकर्षक होती है। मूलांक 6 वाले जातकों में विपरीत लिंगी की तरफ गहरा आकर्षण होता है। ये लोग दूसरों को बहुत जल्दी अपना मित्र बना लेते हैं। मूलांक 6 वाले जातकों का वैवाहिक जीवन अक्सर सुखमय होता है। मूलांक 6 वाले जातक शिक्षा के क्षेत्र में भी अच्छा प्रदर्शन करते हैं। हालांकि इनका मन संगीत, रचना इत्यादि क्षेत्रों में ज्यादा लगता है।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए कुछ परिवर्तन लेकर आया है। इस साल अपने कामकाज और व्यवसाय में  बदलाव की कोशिश करेंगे। दांपत्य जीवन के सुखों के लिए यह वर्ष अहम रहेगा। इस साल आपके भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। जनवरी के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों में मिठास बढ़ेगी। फरवरी के महीने में यात्राएं सुखद रहेंगी। वाहन खरीदने के योग बनते हैं। किसी धर्म स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। मार्च के महीने में आलस्य के कारण अपने कामों को आने वाले समय पर छोड़ देंगे। अप्रैल के महीने में प्रतियोगिताओं में सफलता मिलने के योग बनते हैं। घर में किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है। मई के महीने में कुछ नई जिम्मेदारियां आपको मिलेंगी। जिनके चलते निजी जीवन पर कम ध्यान दे पाएंगे। जून के महीने में नकदी धन खर्च होगा। किसी को पैसा उधार देने से बचें। जुलाई के महीने में काम को परफेक्ट तरीके से करने के चक्कर में देरी का सामना करना पड़ सकता है। अगस्त के महीने में कोई शॉर्टकट अपनाने से बचें। सितंबर और अक्टूबर के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। अक्टूबर के महीने में किसी महिला सहकर्मी से सहायता मिलेगी। नवंबर के महीने में सरकारी लाभ प्राप्त होने के योग बनते हैं। दिसंबर के महीने में विचारों में गंभीरता उत्पन्न हो सकती है।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए गाय को हरा चारा खिलाएं। दुर्गा चालीसा का पाठ करें। मां लक्ष्मी की आराधना करें और उन्हें गुलाब का फूल अर्पित करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। कानों में सोना धारण करें। केसर का तिलक लगाएं। पीपल के वृक्ष की सेवा करें। काले और नीले रंग से परहेज करें। कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें। गाय का घी मंदिर में दान करें।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.gurukulastro.com

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News