आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Friday, Dec 30, 2022 - 08:46 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 30 दिसम्बर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है, जिनके स्वामी बृहस्पति देव हैं। मूलांक 3 वाले जातक बहुत ही ज्ञानवान और बुद्धिमान होते हैं। इन लोगों की शिक्षा उच्च स्तर की होती है। मूलांक 3 वाले जातकों में समझदारी और अनुभव सहज रूप से देखने को मिलता है। लोग इनसे परामर्श लेना और सलाह करना अच्छा समझते हैं। मूलांक 3 वाले जातकों को एक अच्छे शिक्षक, अध्यापक, परामर्शदाता, सलाहकार, कंसलटेंट इत्यादि के रूप में  कार्य करते हुए देखा गया है। मूलांक 3 वाले जातक महत्वाकांक्षी और स्वाभिमानी होते हैं। इनके जीवन के उद्देश्य काफी उच्च स्तर के होते हैं। जिन्हें प्राप्त करने के लिए ये लोग लगातार प्रयास करते रहते हैं। अधिकतर मूलांक 3 वाले जातक अपने जीवन काल में हर समय कोई न कोई ज्ञान प्राप्त करने की कोशिश करते रहते हैं। मूलांक 3 वाले जातकों का आभामंडल गहरे आकर्षण वाला होता है। लोग इनके आसपास बने रहना और दोस्ती करना अच्छा समझते हैं। ये लोग हमेशा दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं, परंतु स्वयं दूसरों से जल्दी मदद नहीं मांगते।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए शुभ परिणामों वाला रहेगा। इस साल आपको अपने सभी काम सफल होते हुए नजर आएंगे। विद्यार्थियों के लिए भी यह साल अहम रहेगा। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। इस साल किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से आपका कोई काम बनेगा। दिसंबर के महीने के शेष दिन आपके लिए अच्छे हैं। इस समय में पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाते हुए समय बीतेगा।

वर्ष 2023 के जनवरी के महीने में समय संयम और सूझबूझ के साथ बिताने का है। किसी भी प्रलोभन में आकर कोई गलत काम न करें। हालांकि आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल करके आप अपने कामों को सुगमता से पूरा कर पाएंगे। फरवरी और मार्च के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। शादी के भी प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। फरवरी के महीने में आपके कारोबार में नए आयाम जुड़ेंगे। अप्रैल के महीने में यात्राओं के योग बनते हैं। किसी धर्म स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। आपका मन धर्म-कर्म के कामों में लगेगा। मई के महीने का समय कुछ रुक कर और सोच-विचार कर काम करने का है। जल्दबाजी में कोई काम न करें। जून के महीने में अपने अधूरे कामों को पूरा करने की कोशिश करें। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने पर सफलता मिलने के योग बनते हैं। जुलाई के महीने में किसी नए काम को शुरू करने के बारे में विचार किया जा सकता है। अगस्त के महीने में अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। किसी को भावनाओं में बहकर कोई वायदा न करें। सितंबर के महीने में आपके सभी काम कम प्रयास के साथ भी सफल हो जाएंगे। समय का सदुपयोग करने की कोशिश करें। अक्टूबर के महीने में किसी प्रलोभन में आकर कोई शॉर्टकट न अपनाएं। सेहत का ख्याल रखें। सांस संबंधी तकलीफ हो सकती है।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। पीपल के वृक्ष की सेवा करें। शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं। गुड़ और शहद का सेवन करें। पीले रंग का धागा गले में पहनें। गुरुजनों एवं बड़ों का सम्मान करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। यथासंभव शिवलिंग पर जलाभिषेक करते रहें। माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। काले और नीले रंग से परहेज करें। परनिंदा से परहेज करें। गाय को हरा चारा खिलाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News