आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल
punjabkesari.in Thursday, Dec 29, 2022 - 08:02 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 29 दिसम्बर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है, जिनके स्वामी चंद्र देव हैं। मूलांक 2 वाले जातक बहुत ही भावुक और कोमल हृदय के होते हैं। ये लोग बहुत जल्दी दूसरों के साथ भावनात्मक स्तर पर रिश्ता जोड़ लेते हैं। इन लोगों के मन में दूसरों के प्रति दया भावना होती है। मूलांक 2 वाले जातक कभी किसी का बुरा नहीं चाहते। ये लोग हमेशा दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं। मूलांक 2 वाले लोग छोटी-छोटी बातों को दिल से लगा लेते हैं, जो बहुत बार इनके लिए मानसिक चिंता और तनाव का कारण भी बन जाता है। ये लोग जल्दी से किसी को किसी काम के लिए मना नहीं कर पाते, जिसके चलते स्वयं बहुत बार परेशानी में आ जाते हैं। इन लोगों की कल्पना शक्ति काफी मजबूत होती है। यदि जन्मतिथि के अन्य अंक भी साथ दें तो मूलांक 2 वाले जातकों को रचना और कला के क्षेत्र में अच्छा कार्य करते हुए देखा गया है। शिक्षा के क्षेत्र में मूलांक 2 वाले जातक अच्छा प्रदर्शन करते हैं। इनकी एकाग्रता शक्ति मजबूत होती है। घर-परिवार में अपनी मां के साथ उनका घनिष्ठ प्रेम होता है। हालांकि मूलांक 2 वाले जातकों को वैवाहिक जीवन में छोटी-मोटी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें
आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए शुभ फलों वाला रहेगा। हालांकि इस साल आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा। कोई भी अहम फैसला भावनाओं के आवेश में आकर न लें। इस साल माता की सेहत का ख्याल रखें। दिसंबर के महीने के शेष दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। इस समय में नकदी धन अधिक खर्च होगा। भावनाओं में आकर किसी को कोई वायदा न करें।

वर्ष 2023 के जनवरी के महीने का समय शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा रहेगा। फरवरी के महीने में किसी काम को जल्दी करने के लिए शॉर्टकट अपनाने से बचें। मार्च और अप्रैल के महीने का समय पारिवारिक जिम्मेदारियों के इर्द-गिर्द घूमेगा। इस समय में विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव भी प्राप्त हो सकते हैं। मई के महीने में यात्राओं के योग बनते हैं। सेहत का भी ख्याल रखें। जून के महीने में कामकाज की अधिकता के कारण क्या करें और क्या न करें की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आप कोई भी फैसला लेने में असहजता महसूस करेंगे। मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। जुलाई के महीने में समय आपके लिए पहले से अनुकूल रहेगा। इस समय में दोस्तों की सलाह प्राप्त होगी। छोटे बहन-भाइयों से भी मदद मिलेगी। अगस्त के महीने में कार्यक्षेत्र और घर पर बड़ों की सलाह से आपके काम बनेंगे। सितंबर के महीने में कमर दर्द और पैरों का दर्द परेशान कर सकता है। संतान पक्ष को लेकर भी चिंताएं बनी रहेंगी। अक्टूबर के महीने में प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हैं तो सफलता मिलने के योग बनते हैं। नवंबर के महीने में पुलिस संबंधी मामलों से थोड़ी दूरी बनाकर रखें।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए यथासंभव शिवलिंग पर जल अभिषेक करते रहें। मंदिर में चावल का दान करें। माता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। चांदी के पात्र में जल पीएं। पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। गुड़ और शहद का सेवन करें। गायत्री मंत्र का जाप करें। पीपल के वृक्ष की सेवा करें। शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं और जाने-अनजाने हुई अपनी गलतियों की क्षमा याचना करें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

