आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Wednesday, Dec 28, 2022 - 08:30 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Todays Birthday Prediction- आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 28 दिसम्बर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है, जिन के स्वामी सूर्य देव हैं। मूलांक 1 वाले जातक आत्मनिर्भर और स्वतंत्र विचारों वाले होते हैं। ये लोग स्वाभिमानी होते हैं। मूलांक 1 वाले जातक अपने आत्म सम्मान और अपने जीवन मूल्यों के साथ कभी समझौता नहीं करते। ये लोग किसी के अधीन रहकर कार्य नहीं कर सकते। मूलांक 1 वाले जातकों को स्वतंत्र रूप से कार्य करना अच्छा लगता है। इन लोगों में हर परिस्थिति को देख-विचार कर सूझबूझ के साथ एक उत्तम निर्णय लेने की शक्ति होती है। मूलांक 1 वाले जातक एक अच्छे नेता और प्रबंधक के रूप में कार्य करते हैं। इन लोगों को अपने जीवन में सत्ता और अधिकार प्राप्त होते हैं तथा इन जिम्मेदारियों को इन्हें बखूबी निभाना आता है। हालांकि बहुत बार अभिमान स्वरूप कुछ चीजें ऐसी कर बैठते हैं, जो बाद में नुकसानदेह साबित होती हैं। मूलांक 1 वाले जातकों की शिक्षा अच्छी रहती है। इन लोगों को पढ़ाई के बाद स्वयं के कारोबार में अच्छा करते हुए देखा गया है। नौकरी के क्षेत्र में भी ये लोग उच्च पद पर कार्यरत होते हैं। मूलांक 1 वाले जातक राजनीति के क्षेत्र में अच्छा कार्य करते हैं। इन लोगों की उच्च अधिकारियों के साथ मित्रता होती है। मूलांक 1 वाले जातकों का वैवाहिक जीवन सामान्य रहता है।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए सकारात्मक परिणामों वाला रहेगा। इस साल आपको बहुत से नए अवसरों की प्राप्ति होगी। इस वर्ष कोई भी काम अहंकार में आकर न करें। अपने शब्दों का चयन सोच-समझ कर करें। दिसंबर के महीने के शेष दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। पिता की सेहत का ख्याल रखें।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

वर्ष 2023 के जनवरी के महीने में भावनात्मक स्तर पर आप ज्यादा सक्रिय रहेंगे। किसी को कोई वायदा करते हुए ध्यान रखें। फरवरी के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। इस समय में नौकरी और कारोबार में तरक्की के योग बनते हैं। बच्चों के लिए भी यह समय उत्तम रहेगा। मार्च के महीने में किसी भी प्रकार के प्रलोभन से दूर रहें। कामकाज की अधिकता इस समय में ज्यादा बनी रहेगी। कोई भी अनैतिक काम करने से बचें। अप्रैल के महीने में लेखन और प्रकाशन के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए समय अच्छा है। इस समय में अपने कारोबार को भी आगे बढ़ाने के बारे में विचार करेंगे। मई के महीने का समय प्रेम संबंधों के लिए अच्छा रहेगा। इस समय में पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। जून के महीने में जीवन साथी के साथ चल रहे मनमुटाव खत्म होने के योग बनते हैं। विदेश यात्रा के भी योग बनते हैं। जुलाई के महीने में आलस्य के कारण कुछ काम पूरे नहीं हो पाएंगे। मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। अगस्त के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। इस समय में आप पुनः जोश सौर ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे। सितंबर के महीने में किसी नए काम में निवेश करने के बारे में विचार करेंगे। पैसा उधार लेने की जरूरत महसूस हो सकती है। अक्टूबर के महीने में दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करते हुए सावधानी बरतें। नवंबर के महीने में आपको अपनी मेहनत के उचित परिणाम अवश्य प्राप्त होंगे, समय का सदुपयोग करें।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। सूर्य को जल दें। गुड़ और शहद का सेवन करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। गुरुजनों एवं बड़ों का सम्मान करें। काले और नीले रंग से परहेज करें। रात्रि के समय कोई तरल दवाई का सेवन न करें। खोटे सिक्के जल प्रवाह करें। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें। परनिंदा से परहेज करें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं। गाय को हरा चारा खिलाएं।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.gurukulastro.com 

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News