आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल
punjabkesari.in Tuesday, Dec 20, 2022 - 06:15 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Todays Birthday Prediction- आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 20 दिसम्बर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है, जिनके स्वामी चंद्र देव हैं। मूलांक 2 वाले जातक बहुत ही भावुक और कोमल हृदय के होते हैं। ये लोग मृदुभाषी और हंसमुख होते हैं। दूसरों के साथ बहुत जल्दी भावनात्मक रिश्ता बना लेते हैं। मूलांक 2 वाले जातकों के चेहरे पर चंद्रमा के समान सुंदर कांति होती है। इन लोगों की सहनशक्ति अधिक होती है। ये लोग हर परिस्थिति के साथ स्वयं को ढालना बहुत अच्छे से जानते हैं। मूलांक 2 वाले जातक समय के अनुसार स्वयं में परिवर्तन कर हर परिस्थिति को भली-भांति संभाल लेते हैं। मूलांक 2 वाले जातकों में कोई बनावट और छल-कपट नहीं होता। ये लोग दिल के साफ होते हैं। अपने मन की बातों को बिना किसी बनावट के दूसरों के सामने रख देते हैं परंतु स्वयं बनावटी दुनियादारी की चपेट में फंस जाते हैं। बहुत बार इनकी भावनाओं को ठेस पहुंचती है। मूलांक 2 वाले जातक किसी को किसी काम के लिए मना नहीं करते, जो कि इनके लिए बाद में नुकसानदेह भी साबित होता है। मूलांक 2 वाले जातकों की कल्पना शक्ति बहुत मजबूत होती है। इन लोगों में रचना और कला के क्षेत्र में भी रुचि देखने को मिलती है।
आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए अच्छा रहेगा। इस साल आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। किसी को उधार दिए हुए पैसे भी वापस मिल सकते हैं। इस वर्ष आप अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। परिस्थितियों को देखकर और सोच- समझकर ही कोई निर्णय लें। अपनी वाणी पर संयम रखें। दिसंबर के महीने में कारोबार में कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है।
वर्ष 2023 के जनवरी का महीना आपके लिए अच्छा रहेगा। इस समय में घर के बड़ों की सलाह लेकर काम करें, आपको लाभ मिलेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए लाभदायक रहेगी। फरवरी के महीने में कोई गलत काम करने से बचें। किसी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करते हुए सावधानी बरतें। प्रलोभन में आकर कोई काम न करें। मार्च और अप्रैल के महीने में समय विवाह योग्य जातकों के लिए अच्छा रहेगा। शादी के प्रस्ताव भी प्राप्त हो सकते हैं। आप निजी जीवन पर ज्यादा ध्यान देंगे और नकदी धन खर्च होगा। मई के महीने में सेहत का ख्याल रखें, पैरों का दर्द और जोड़ों का दर्द परेशानी का कारण बन सकता है। जून के महीने में आपके स्वभाव में हठ उत्पन्न होने की संभावना बनती है। आलस्य के कारण आपके कार्य देरी से पूरे होंगे। किसी प्रकार की गलत संगत में जाने से बचें। जुलाई के महीने में उत्साह और जोश से भरा हुआ महसूस करेंगे। अपने अधूरे कामों को पूरा करने की कोशिश करें, ताकि आने वाले समय का लाभ उठाया जा सके। अगस्त के महीने में किसी नए काम की जिम्मेदारी आपको मिलेगी। आप स्वयं भी कोई नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं। सितंबर के महीने में मां और जीवन साथी के मध्य अनबन हो सकती है। अक्टूबर के महीने का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। नवंबर के महीने में अपने काम को जल्दी करने के लिए कोई शॉर्टकट अपनाने से बचें, अन्यथा परिस्थितियां विपरीत हो सकती हैं।
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए यथासंभव चांदी के पात्र में जल पिएं। माता-पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। चावल का दान मंदिर में करें। दूध में हल्दी डालकर सेवन करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। तांबे का एक चौकोर टुकड़ा अपने पास रखें। काले और नीले रंग से परहेज करें। कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें। खोटे सिक्के जल प्रवाह करें। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। परनिंदा से परहेज करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

