आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल
punjabkesari.in Monday, Dec 19, 2022 - 07:46 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 19 दिसम्बर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है, जिनके स्वामी सूर्य देव हैं। मूलांक 1 वाले जातक बहुत ही महत्वाकांक्षी एवं स्वाभिमानी होते हैं। इन्हें अपने जीवन में मान-सम्मान और इज्जत प्राप्त होती है। ये लोग अपने मूल्यों और विचारों के साथ कभी समझौता नहीं करते। मूलांक 1 वाले जातकों को अपने अधिकार, सत्ता और पद से बहुत लगाव होता है। ये लोग एक अच्छे प्रशासन अधिकारी, निर्णायक और नेता के रूप में कार्य करते हैं। मूलांक 1 वाले जातक हर काम को आगे आकर स्वयं करने की कोशिश करते हैं। इन लोगों में दूसरे व्यक्तियों के अंदर भी उत्साह और उम्मीद की किरण जगाने की अद्भुत शक्ति होती है। मूलांक 1 वाले जातक लोगों की एक बहुत बड़ी भीड़ का अकेले नेतृत्व करने की क्षमता रखते हैं। इन लोगों को अपने जीवन के हर पड़ाव पर अपने आसपास, परिवार अथवा समूह में मुख्य सदस्य की भूमिका स्वतः ही मिल जाती है। मूलांक 1 वाले जातक शिक्षा के क्षेत्र में भी अच्छा प्रदर्शन करते हैं। अक्सर मूलांक 1 वाले जातकों को राजनीति से जुड़े विषयों में रुचि होती है।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए शुभ फलों वाला रहेगा। हालांकि इस साल आपको अपने कार्य करने के तरीके पर ध्यान देना होगा। किसी भी प्रलोभन में आकर कोई अनैतिक काम न करें अन्यथा मानहानि का सामना करना पड़ सकता है। स्वाभिमान और अभिमान के मध्य सूक्ष्म रेखा को समझ कर आगे बढ़ने से ही सफलता मिलेगी। दिसंबर के महीने के शेष दिन थोड़े सावधानी से बिताए। समय आपके अनुकूल नहीं है।

वर्ष 2023 के जनवरी के महीने में दस्तावेजों के इस्तेमाल में सावधानी बरतें। कारोबार और व्यवसाय में भी कोई बहुत बड़ा निर्णय लेने में जल्दी न करें। फरवरी के महीने में हालांकि समय आपके अनुकूल है। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से आपको लाभ होगा। विद्यार्थियों के लिए भी समय सकारात्मक रहेगा। मार्च के महीने में अपनी वाणी पर संयम रखें। किसी को कोई वायदा न करें। कोई शॉर्टकट अपनाने की कोशिश न करें। अप्रैल के महीने का समय कुछ परिवर्तन लेकर आएगा जिन्हें आपको अपनी सूझबूझ के अनुसार संभालना होगा। मई के महीने में पारिवारिक जिम्मेदारियां आपको घेरे रहेंगी। जीवन में कोई प्रेम संबंध भी दस्तक दे सकता है। कामकाज पर थोड़ा कम ध्यान दे पाएंगे। जून के महीने में संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा। इस समय में की गई यात्रा लाभदायक रहेगी। कुछ अनचाहे खर्चों पर नकदी धन व्यय होगा। जुलाई के महीने में आपके कार्य की गति थोड़ी धीमी हो सकती है। स्वभाव में रूखापन आने की संभावना बनती है। दांपत्य जीवन में खटास उत्पन्न हो सकती है। अगस्त के महीने का समय किसी अधूरे काम को पूरा करने के लिए श्रेष्ठ रहेगा। इस समय आप जोश और उत्साह से भरा हुआ महसूस करेंगे। सितंबर के महीने में कारोबार में किसी नए आयाम को शामिल करने की योजना बना सकते हैं। अक्टूबर के महीने में किसी को पैसा उधार देने से बचें। नवंबर के महीने में शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग अपनी आगे की पढ़ाई को लेकर योजना बनाएंगे।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। गायत्री मंत्र का जाप करें। गुड़ का दान मंदिर में करें। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। खोटे सिक्के जल प्रवाह करें। संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें। परनिंदा से परहेज करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। गले में पीले रंग का धागा पहनें। यथासंभव चांदी के पात्र में जल पिएं। काले और नीले रंग से परहेज करें। गाय को हरा चारा खिलाएं।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

