आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल
punjabkesari.in Tuesday, Dec 13, 2022 - 08:37 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 13 दिसम्बर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 4 होता है। जिनके स्वामी राहु देव हैं। मूलांक 4 वाले जातक बहुत ही चालाक और चतुर होते हैं। ये लोग तेज दिमाग और कुशाग्र बुद्धि के स्वामी होते हैं। हर परिस्थिति पर इनकी सोच और प्रतिक्रिया जन सामान्य से अलग होती है। ये लोग गैर परंपरावादी और नियमों को न मानने वाले होते हैं। मूलांक 4 वाले जातक रूढ़िवादी पुरानी मान्यताओं को नहीं मानते और लगातार उन्हें परिवर्तित करने के लिए प्रयासरत रहते हैं। अक्सर मूलांक 4 वाले जातक इस कारण वैचारिक स्तर पर समाज और परिवार के खिलाफ हो जाते हैं। बहुत बार इन लोगों को मुख्यधारा से अलग-थलग समझा जाता है। यदि जन्मतिथि के अन्य अंग साथ दें तो इन लोगों की यही अलग सोचने की आदत इन्हें बहुत कामयाब बना देती है। बहुत बार मूलांक 4 वाले जातकों को रिसर्च और अनुसंधान के क्षेत्र में अकस्मात कर देने वाली सफलताओं को प्राप्त करते हुए देखा गया है। मूलांक 4 वाले व्यक्तियों के जीवन में अक्सर घटनाएं अकस्मात होती हैं, जिसका ये लोग अंदाजा भी नहीं लगा सकते। इन लोगों को चाहे सफलता हो या हार अचानक ही मिलती है। मूलांक 4 वाले जातक शिक्षा के क्षेत्र में या तो बहुत अच्छा प्रदर्शन करते हैं या औसत के भी नीचे रह जाते हैं।
आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष आपके लिए सकारात्मक परिणाम वाला रहेगा। इस साल आपकी सभी योजनाएं पूरी होंगी। इस वर्ष विदेश यात्राओं के योग बनते हैं। आप अपने कामकाज में भी कुछ नए आयाम शामिल करेंगे। यह वर्ष रिसर्च और अनुसंधान के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए भी अच्छा रहेगा। दिसंबर के महीने का समय आपके लिए शुभ है। इस समय अकस्मात धन प्राप्ति के भी योग बनते हैं। यात्रा करते हुए थोड़ी सावधानी बरतें।
वर्ष 2023 के जनवरी और फरवरी के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। फरवरी के महीने में जीवन साथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। आप स्वयं के रख-रखाव पर ज्यादा ध्यान देंगे। मार्च के महीने में कारोबार संबंधी की गई यात्रा सफल रहेगी। माता की सेहत का ख्याल रखें। कुछ जरूरतों पर नकदी धन खर्च होगा। अप्रैल के महीने में कामकाज की अधिकता बनी रहेगी। प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए भी विचार कर सकते हैं। सरकारी कामों में अभी थोड़ा विलंब होगा। मई के महीने में प्रतियोगिता में सफलता मिलने के योग बनते हैं। अपने क्रोध पर काबू रखें, वरना बनती परिस्थितियों को बिगाड़ लेंगे। जून के महीने में किसी नए काम की शुरुआत के बारे में विचार करेंगे। कार्यक्षेत्र पर उच्च अधिकारियों के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं। जुलाई के महीने में अपनी वाणी पर संयम रखें। दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करते हुए थोड़ी सावधानी बरतें। अगस्त के महीने में कामकाज में तरक्की होने के योग बनते हैं। नौकरी कर रहे लोगों को भी पदोन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। सितंबर के महीने में काफी समय से रुका हुआ काम पूरा होगा, समय का सदुपयोग करें। अक्टूबर के महीने में कोई शॉर्टकट अपनाने से बचें, हालांकि समय आपके लिए अनुकूल है। अक्टूबर और नवंबर के महीने का समय संगीत, नृत्य आदि कलाओं से जुड़े हुए लोगों के लिए अच्छा रहेगा। इस समय में बच्चों का मन पढ़ाई में कम लगेगा।
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए सरस्वती मां की आराधना करें और उन्हें नीले रंग के फूल अर्पित करें। घर में कोई खराब विद्युत उपकरण न रखें। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। खोटे सिक्के जल प्रवाह करें। संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं। परनिंदा से परहेज करें। शनि देव जी के मंदिर में सरसों की तेल का दीपक जलाएं। हनुमान चालीसा का पाठ करें। पीले रंग का धागा गले में पहनें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें