आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल
punjabkesari.in Monday, Nov 28, 2022 - 08:54 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 28 नवम्बर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 1 होता है। जिन के स्वामी सूर्य देव हैं। मूलांक 1 वाले जातक काफी प्रभावशाली व्यक्तित्व वाले होते हैं। इन लोगों का आभामंडल इतना आकर्षक होता है कि लोग इनकी बातों का अनुसरण करना चाहते हैं। इन लोगों में अच्छी नेतृत्व शक्ति होती है। मूलांक 1 वाले जातक एक अच्छे नेता और प्रशासक के रूप में कार्य कर सकते हैं। इन लोगों में एक अच्छे प्रबंधक के गुण देखने को मिलते हैं। मूलांक 1 वाले जातक अपने जीवन में नाम, मान-सम्मान और प्रसिद्धि कमाते हैं। इन लोगों को पद और अधिकार प्राप्त होते हैं, जिनकी जिम्मेदारी इन्हें भली-भांति संभालनी आती है। ये लोग राजनीति के क्षेत्र में भी अच्छा कार्य करते हैं। मूलांक 1 वाले जातक लोगों के अंदर प्रेरणा का स्त्रोत बनकर उनसे काम करवाने की अद्भुत कला रखते हैं। इन लोगों का व्यक्तित्व काफी रौबदार और सामने वाले के मन-मस्तिष्क पर गहरी छाप छोड़ने वाला होता है। मूलांक 1 वाले लोग फैसला लेने में ज्यादा देर नहीं लगाते। हालांकि हर परिस्थिति को देख समझकर उत्तम निर्णय लेते हैं। इन लोगों में किसी भी नए कार्य को शुरू करने का उत्साह होता है।
आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष आपके लिए अधूरे कामों को पूरा करने के लिए अच्छा है। इस वर्ष आप समाज सेवा के कार्य में भागीदार बनेंगे। इस साल आप किसी समाज सेवा इकाई के साथ भी जुड़ सकते हैं। खेलकूद के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग इस वर्ष अच्छा प्रदर्शन करेंगे। नवंबर के महीने के शेष दिन थोड़ा सावधानी से बिताएं। भावनाओं में आकर कोई निर्णय न लें। दिसंबर के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। जनवरी के महीने में किसी नए काम की जिम्मेदारी आपको मिलेगी। कोई काम जल्दी करने के चक्कर में शॉर्टकट न अपनाएं अन्यथा परिणाम विपरीत ही प्राप्त होंगे। फरवरी के महीने में अपनी वाणी पर संयम रखें। किसी को कोई वायदा न करें। नकदी धन अधिक खर्च होने की वजह से अपने खर्चों पर अंकुश लगाने की कोशिश करेंगे। मार्च के महीने का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। अपने कामकाज को आगे बढ़ाने के लिए विचार करेंगे। नौकरी में भी पदोन्नति के योग बनते हैं। अप्रैल के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। कार्यभार की अधिकता बनी रहेगी। सरकारी कामों में अभी थोड़ा विलंब होगा। मई और जून के महीने में पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण कामकाज पर कम ध्यान दे पाएंगे। विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। जुलाई के महीने में जीवन साथी के साथ चली आ रही अनबन में समझौता हो सकता है। यात्राओं के भी योग बनते हैं। अगस्त के महीने में आलस्य के कारण कुछ काम आने वाले समय पर स्थगित कर देंगे। सितंबर के महीने में दोस्तों से सहायता प्राप्त होगी। अक्टूबर के महीने में समय आपके अनुकूल है। सरकारी नौकरी के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए छोटे बहन-भाइयों के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। हनुमान चालीसा का पाठ करें। गुड़ और शहद का सेवन करें। कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें। काले और नीले रंग से परहेज करें। काली उड़द की दाल जल प्रवाह करें। गायत्री मंत्र का जाप करें। पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। गले में पीले रंग का धागा पहनें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं। गाय को हरा चारा खिलाएं।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें