आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल
punjabkesari.in Saturday, Nov 05, 2022 - 08:49 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 5 नवम्बर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 5 होता है, जिनके स्वामी बुध देव हैं। मूलांक 5 वाले जातक बहुत चतुर और बुद्धिमान होते हैं। ये लोग अक्सर अपने जीवन में हर परिस्थिति का सामना अपनी बुद्धि-कौशल के बल पर ही करते हैं। इन लोगों में अद्भुत वाकपटुता देखने को मिलती है। ये लोग अपने शब्दों से दूसरों का मन मोह लेते हैं। मूलांक 5 वाले जातक अद्भुत शब्दों के चयन के साथ अपने पक्ष को दूसरे के सामने रखते हैं। जिससे कि वह इनकी बात से सहमति रखें और अपने इस परिश्रम में ये लोग अक्सर कामयाब भी होते हैं। मूलांक 5 वाले जातकों की शिक्षा भी अच्छी रहती है। ये लोग प्रायः विभिन्न विषयों में रूचि रखते हैं। ये लोग पढ़ाई के साथ-साथ रचना और कला के क्षेत्र में भी अच्छे होते हैं। अक्सर मूलांक 5 वाले जातक विविध क्षेत्रों का ज्ञान रखते हैं परन्तु बहुत बार अपनी इस आदत के कारण किसी एक क्षेत्र में निपुणता पाने में चूक जाते हैं। मूलांक 5 वाले जातक बहुत ही हंसमुख और चंचल होते हैं। ये लोग ज्यादा देर उदास नहीं रह सकते। मूलांक 5 वाले जातक बहुत जल्दी दूसरों को अपना मित्र बना लेते हैं। इन लोगों का वैवाहिक जीवन भी अक्सर सुखमय होता है।

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष आपके लिए बहुत सी अकस्मात घटनाएं लेकर आया है। जो कि किसी भी स्तर पर संभव है। इस वर्ष कोई भी निर्णय सोच-समझकर लें। सूझबूझ के साथ बिताया गया समय और लिए गए निर्णय आपको शुभ परिणाम देंगे। नवंबर के महीने का समय भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि करेगा। वाहन खरीदने के योग बनते हैं। दिसंबर के महीने में मां-बेटी के संबंध अच्छे होंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी।

वर्ष 2023 के जनवरी के महीने का समय आपके लिए अनुकूल है। संगीत और कला के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। व्यापार में भी लाभ होगा। फरवरी के महीने में कोई प्रेम संबंध जीवन में दस्तक दे सकता है। कार्यक्षेत्र पर किसी महिला सहकर्मी के साथ मिलेगा। मार्च के महीने में नकदी धन अधिक खर्च होगा। कुछ सरकारी काम भी संपन्न हो सकते हैं। अप्रैल के महीने में खर्चे अधिक होने के कारण अपने व्यय पर अंकुश लगाने की कोशिश करेंगे। कार्यभार की अधिकता बनी रहेगी। जीवन साथी के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। मई के महीने में समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। अपने क्रोध पर काबू रखें। मेहनत के अनुसार परिणाम कम ही मिलेंगे। जून के महीने का समय किसी नए काम की शुरुआत के लिए अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र पर आपको नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। लोग आपके काम से प्रसन्न होंगे। जुलाई के महीने का समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। अगस्त के महीने में बच्चों को पढ़ाई में मेधावी प्राप्त हो सकती है। सितंबर के महीने में व्यापार में विदेशी तरीकों को अपनाने की कोशिश करेंगे। अक्टूबर के महीने में लेखन के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए खोटे सिक्के जल प्रवाह करें। किसी भी प्रकार के प्रलोभन में आकर कोई अनैतिक काम न करें। सरस्वती मां की आराधना करें और नीले रंग के फूल अर्पित करें। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। कोई खराब वाद्य यंत्र घर में न रखें। दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। कन्याओं को भोजन करवाकर उनका आशीर्वाद लें। पक्षियों को हरी मूंग की दाल का दाना डालें। परनिंदा से परहेज करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

