आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल
punjabkesari.in Tuesday, Aug 30, 2022 - 09:14 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 30 अगस्त में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है, जिनके स्वामी बृहस्पति देव हैं। मूलांक 3 वाले जातक ज्ञानवान एवं समझदार होते हैं। इन लोगों के विचारों में परिपक्वता होती है। मूलांक 3 वाले जातक अपने जीवन के हर पहलू से अनुभव लेते हैं। इन लोगों में उम्र के हिसाब से अधिक परिपक्वता देखने को मिलती है। मूलांक 3 वाले व्यक्तियों की गिनती अनुभवी और समझदार लोगों में की जाती है। लोग इनसे सलाह लेना पसंद करते हैं। मूलांक 3 वाले जातकों का आभामंडल काफी आकर्षक होता है। लोग इनकी बातें मानना और सुनना पसंद करते हैं। मूलांक 3 वाले जातक एक अच्छे शिक्षक, अध्यापक, सलाहकार, कंसलटेंट इत्यादि के रूप में कार्य करते हैं। इन लोगों की शिक्षा प्रायः उच्चकोटि की होती है। ये लोग शिक्षा के क्षेत्र में बहुत नाम कमाते हैं। मूलांक 3 वाले जातक जिस भी क्षेत्र में कार्यरत होते हैं, उसमें निपुण होते हैं। इन लोगों में दूसरों की मदद करने की भावना होती है। दूसरों को हमेशा एक अच्छी सलाह देना पसंद करते हैं परंतु स्वयं बहुत स्वाभिमानी होते हैं अतः दूसरों के सामने जल्दी से मदद के लिए हाथ नहीं फैलाते। मूलांक 3 वाले जातक धार्मिक और सात्विक होते हैं।
आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष थोड़ा संघर्षशील रहेगा। इस वर्ष आपको मेहनत अधिक करनी होगी। हालांकि मेहनत के उचित परिणाम भी आप अवश्य प्राप्त करेंगे। इस वर्ष आपको अपने मनोबल को बनाकर रखना होगा। कुछ विफलताओं के कारण मन को निराश न होने दें। परिस्थितियों से सीख लेकर आगे बढ़ें। अगस्त के महीने के शेष बचे दिनों में आप किसी धर्म-कर्म के कार्य में भागीदार बन सकते हैं। आपका मन अध्यात्म की तरफ रुझान करेगा। सितंबर के महीने में आलस्य आपको घेर सकता है। आपका मन काम में कम लगेगा, जिसके कारण बहुत से कार्य आने वाले समय पर टल सकते हैं। अक्टूबर के महीने में अपने क्रोध पर काबू रखें। बेकार के लड़ाई-झगड़े से दूर रहें। कुछ ऐसी परिस्थितियां आपके सामने आएंगी जहां पर आपको स्वयं निर्णय लेना होगा। नवम्बर के महीने का समय पहले से अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र पर किसी नए काम की जिम्मेदारी आपको मिलेगी। आप अपने अंदर एक नई ऊर्जा का प्रवाह महसूस करेंगे। हालांकि दांपत्य जीवन के सुखों में थोड़ी कमी आ सकती है। दिसंबर के महीने का समय बच्चों के लिए अच्छा रहेगा। उनका मन पढ़ाई में लगेगा।
वर्ष 2023 के जनवरी के महीने में किसी सामाजिक कार्य में भागीदार बन सकते हैं। दृढ़ संकल्प के साथ अपने अधूरे काम पूरा करने की कोशिश करेंगे। फरवरी के महीने में सरकारी काम बनने के योग बनते हैं। यदि कोई जातक सरकारी नौकरी के लिए आवेदन देना चाहते हैं तो भी समय शुभ है। मार्च के महीने में किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। नकदी धन की स्थिति मजबूत होगी। अप्रैल के महीने का समय आपके लिए विशेष रूप से शुभ रहेगा। इस समय में आपके कार्य कम प्रयास से भी सफल हो जाएंगे। समय का सदुपयोग करें। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेकर काम करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। मई का महीना भागदौड़ लेकर आएगा। कार्यभार बना रहेगा। स्वास्थ्य का ख्याल रखें, सांस से संबंधित तकलीफ हो सकती है। जून और जुलाई के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी।
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए कौवे को नमकीन गाठिया खिलाएं।
पीपल के वृक्ष पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
गुरुजनों एवं बड़ों का सम्मान करें।
गले में पीले रंग का धागा पहनें।
शनि चालीसा का पाठ करें।
किसी जरूरतमंद की सहायता करें।
एक काला-सफेद कम्बल मंदिर में दान करें।
ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें।
दूध में हल्दी डालकर सेवन करें।
घर में कोई जंग लगी हुई लोहे की वस्तु न रखें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें