आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Sunday, Aug 07, 2022 - 08:54 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 7 अगस्त में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है, जिनके स्वामी केतू देव हैं। मूलांक 7 वाले जातक बहुत ही रहस्यमयी प्रवृत्ति के होते हैं। इन लोगों के मन की बातें पता लगा पाना मुश्किल होता है। मूलांक 7 वाले जातक अपनी बातें दूसरों के साथ साझा नहीं करते। इनके विचारों में भी अस्थिरता देखने को मिलती है। ये लोग मानसिक तौर पर चिंतित रहते हैं। इन लोगों का स्वभाव काफी गंभीर होता है। मूलांक 7 वाले जातक दूसरों के साथ घुलना-मिलना पसंद तो करते हैं परंतु अपना जीवन किसी के साथ साझा नहीं करते। जिसके कारण अपनी परेशानियों को लेकर बहुत बार डिप्रेशन या स्ट्रैस का शिकार हो जाते हैं। ये लोग सात्विक और धार्मिक होते हैं। मूलांक 7 वाले जातक धर्म में आस्था तो रखते हैं, परंतु धर्म के नाम पर किसी भी प्रकार के दिखावे को पसंद नहीं करते। इन लोगों को घूमना फिरना और यात्रा करना पसंद होता है। मूलांक 7 वाले जातकों की कल्पना शक्ति काफी गहरी होती है। यदि जन्मतिथि के अन्य अंक साथ दें तो मूलांक 7 वाले जातकों को दर्शनशास्त्र के क्षेत्र में अच्छा कार्य करते हुए देखा गया है। अपने जीवन काल में कभी न कभी इन लोगों की रुचि गुप्त विद्या, तंत्र, मंत्र अथवा ज्योतिष विद्या की ओर भी होती है।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, इस वर्ष कारोबार में तरक्की होने के योग बनते हैं। घर में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है। नौकरी करने वाले जातकों को पदोन्नति मिलने की संभावना बनती है। कारोबार में विस्तार की योजनाएं बनाएंगे। यह वर्ष शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए भी शुभ रहेगा। इस वर्ष आप किसी गुप्त विद्या को सीखने का मन बना सकते हैं। अगस्त के महीने में कोई यात्रा स्थगित हो सकती हैं।आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर रहेगी। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। सितंबर के महीने में शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए लोग सकारात्मक परिणाम प्राप्त करेंगे। आपका मन धर्म-कर्म के कामों में लगेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से लाभ होगा। अक्टूबर के महीने में कार्यभार ज्यादा बना रहेगा। मेहनत अधिक करनी होगी। अकस्मात कुछ धन लाभ के योग बनते हैं परंतु यह चिरस्थाई नहीं है। नवम्बर और दिसंबर के महीने में भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। दिसंबर के महीने में आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें

वर्ष 2023 के जनवरी के महीने में किसी के बहकावे में आने से बचें। लोग आपको गलत रास्ते पर भटका सकते हैं। किसी आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल में थोड़ी सावधानी बरतें। फरवरी के महीने का समय व्यापार संबंधी निर्णय के लिए सकारात्मक रहेगा। मां-बेटी के संबंध अच्छे होंगे। मार्च के महीने में दांपत्य जीवन के सुख में वृद्धि होगी। अप्रैल के महीने में कुछ यात्राएं लगी रहेगी। नौकरी में भी स्थानांतरण संभव है। मई के महीने में प्रॉपर्टी में निवेश करने की योजना बनाएंगे। जून के महीने में थोड़ा सावधानी से वाहन चलाए, गति सीमा का ध्यान रखें। जुलाई के महीने में सरकारी कामों से लाभ मिलेगा। आय के नए साधन प्राप्त होंगे।

PunjabKesari Todays Birthday Prediction

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। गायत्री मंत्र का जाप करें। सूर्य को जल दें। काले और नीले रंग से परहेज करें। कोई भी जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News