आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल
punjabkesari.in Thursday, Aug 26, 2021 - 08:42 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 26 अगस्त में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 8 होता है, जिनके स्वामी शनि देव हैं। मूलांक 8 वाले जातक गंभीर स्वभाव के होते हैं। इन लोगों को कम बातें करना तथा चुपचाप रहना पसंद होता है। ये लोग अपने मन की बात दूसरों के साथ साझा नहीं करते। इनकी यह आदत बहुत बार इनके तनाव का कारण बन जाती है। बहुत बार इनको अपने रिश्तों में दूरियां भी झेलनी पड़ती हैं। मूलांक 8 वाले जातक अंतर्मुखी स्वभाव के होते हैं। इन लोगों के मित्र कम संख्या में होते हैं। मूलांक 8 वाले जातक दूसरों के साथ ज्यादा घुलना-मिलना पसंद नहीं करते, जिसके कारण लोग इन्हें बहुत बार मतलबी और घमंडी समझ लेते हैं। जो कि इनके बारे में एक गलत अवधारणा होती है। मूलांक 8 वाले जातकों को अपने जीवन लक्ष्य प्राप्त करने के लिए बहुत संघर्षों का सामना करना पड़ता है। इन्हें अपने जीवन में बहुत से उतार-चढ़ाव मिलते हैं परंतु ये लोग लगातार मेहनत करके सफलता को हासिल करते हैं। हालांकि अक्सर लोग इनकी सफलता को देखते हैं लेकिन उसके पीछे के संघर्ष को नहीं समझ पाते। मूलांक 8 वाले जातकों में आलस्य भी देखने को मिलता है, जिसके कारण इनके बहुत से कार्य देरी से पूरे होते हैं।
आज जिन जातकों का जन्मदिन है, यह वर्ष आपके लिए शुभ रहेगा। मेहनत के उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे। आलस्य को त्याग कर समय का सदुपयोग करें। अगस्त के महीने का शेष समय कुछ तनावपूर्ण बीतेगा। कोई भी निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचें। सितंबर के महीने में परिस्थितियां पहले से बेहतर होंगी। नौकरी व व्यवसाय में तरक्की के योग बनते हैं। अक्टूबर के महीने में कार्यभार ज्यादा बना रहेगा। कोई शॉर्टकट अपनाने से बचें। नवम्बर के महीने में कुछ परिवर्तनों का सामना करना पड़ सकता है। यह परिवर्तन किसी भी स्तर पर संभव हैं। खर्चे अधिक होंगे। दिसंबर के महीने में जीवनसाथी के साथ समय अच्छा बीतेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। वर्ष 2022 में जनवरी के महीने का समय सावधानी से बिताएं। व्यर्थ के लांछनों का सामना करना पड़ सकता है। फरवरी और मार्च के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा। मार्च के महीने में प्रॉपर्टी खरीदने के योग बनते हैं। अप्रैल के महीने में आपका मन अध्यात्म की ओर आकर्षित हो सकता है। किसी धर्म स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। मई के महीने में कुछ काम स्थगित करने पड़ सकते हैं। जून के महीने में जमीन संबंधी मामलों को लेकर विवाद हो सकता है। जुलाई के महीने में सरकारी कामों में अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
किसी भी प्रकार की सेवा के शुल्क का समय पर भुगतान करें।
जंग लगी हुई लोहे की वस्तु घर में न रखें।
जौं को जल प्रवाह करें।
कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।
हल्दी का तिलक लगाएं।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com