आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Friday, Apr 09, 2021 - 10:18 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction- आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 9 अप्रैल में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 9 होता है। जिनके स्वामी मंगल देव हैं। मूलांक 9 वाले जातक ऊर्जावान, साहसी एवं चुलबुले स्वभाव के होते हैं। ये लोग किसी बात को दिल से लगा कर नहीं रखते। इन लोगों के मन में दूसरों के लिए दया भावना एवं उदारता होती है। मूलांक 9 वाले जातकों को बहुत बार समाजसेवी के रूप में कार्य करते हुए देखा जाता है। ये लोग अपने मित्रों की सहायता करने में भी कभी पीछे नहीं हटते। मूलांक 9 वाले जातक हमेशा जरूरतमंद की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं। इसके विपरीत मूलांक 9 वाले जातक क्रोधी एवं गुस्से वाले होते हैं। हर छोटी-छोटी बात पर बहुत जल्दी गुस्सा आ जाता है परंतु इनका गुस्सा चिरस्थायी नहीं होता। इन लोगों में किसी भी कार्य को करने की लगन और उत्साह भरपूर होता है। ये लोग अपनी हर समस्या का हल स्वयं ढूंढना चाहते हैं। मूलांक 9 वाले जातकों का शारीरिक गठन अच्छा होता है। इन लोगों को सेना, पुलिस विभाग, जिम, योग, डॉक्टर, सर्जन इत्यादि रूप में सफल कार्य करते हुए पाया जाता है। ये लोग अनुशासन प्रिय और मेहनती होते हैं। इन लोगों को अपने लक्ष्य की प्राप्ति में शुरुआत में बहुत से संघर्षों का सामना करना पड़ता है, परंतु मूलांक 9 वाले जातक दृढ़ निश्चय के साथ आगे बढ़ते हैं और सफलता को प्राप्त करते हैं। मूलांक 9 वाले जातक अपने मार्ग में आने वाली चुनौतियों का डटकर सामना करते हैं। इन लोगों की आर्थिक स्थिति सामान्य अच्छी होती है। इनके पास जमीन-जायदाद का सुख होता है।

PunjabKesari Birthday

आज जिन जातकों का जन्मदिन है, इस वर्ष किसी मित्र से मदद प्राप्त होगी। आपकी ऊर्जा और साहस में वृद्धि होगी। वर्ष के मध्य के बाद का समय आपके लिए ज्यादा शुभ रहेगा। अप्रैल के महीने में शोध अथवा रिसर्च के क्षेत्र से जुड़े लोग शुभ परिणाम प्राप्त करेंगे। कही सुनी बातों पर विश्वास न करें। मई और जून के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ है। मई के महीने में किसी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करते हुए सावधानी बरतें। जुलाई के महीने में व्यर्थ के प्रलोभनों से दूर रहें। वाहन चलाते हुए सावधानी बरतें। दुर्घटना के योग बनते हैं। अगस्त के महीने में कार्यभार बड़ा रहेगा। पिता के साथ वैचारिक मतभेद हो सकता है। कोई त्वचा विकार उत्पन्न होने की संभावना बनती है। सितंबर के महीने में दृढ़ संकल्प के साथ अपने अधूरे कार्य पूरे करें, ताकि आने वाले समय के शुभ परिणाम प्राप्त किए जा सकें। अक्टूबर के महीने में किसी नए कार्य की शुरुआत की जा सकती है। नवंबर के महीने में काम में साझेदारी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। दिसंबर के महीने का समय शुभ रहेगा। नौकरी में पदोन्नति के योग बनते हैं। प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त होगी। विद्यार्थियों के लिए भी समय अच्छा है। वर्ष 2022 में जनवरी के महीने में सरकारी काम बन सकते हैं। आपकी योजनाओं और विचारों को एक सही मार्गदर्शन प्राप्त होगा। फरवरी के महीने में किसी को उधार दी हुई धनराशि वापिस मिल सकती है। वाणी पर संयम रखें, अन्यथा बने बनाए काम बिगड़ जाएंगे। मार्च के महीने में कारोबार में विस्तार के योग बनते हैं।
PunjabKesari Birthday
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए चांदी का चौकोर टुकड़ा अपने पास रखें।

हनुमान चालीसा का पाठ करें।

पीला रुमाल अपने पास रखें।

पीपल वृक्ष की सेवा करें।

परनिंदा से परहेज करें।

शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

काली उड़द की दाल जल प्रवाह करें।

लोहे अथवा चमड़े की वस्तुओं का लेन-देन न करें।

कानों में सोना धारण करें।

पक्षियों को हरी मूंग की दाल का दाना डालें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

PunjabKesari Birthday


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News