आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Thursday, Nov 26, 2020 - 06:48 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 26 नवम्बर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 8 होता है, जिनके स्वामी शनि देव हैं। मूलांक 8 वाले जातक बहुत ही मेहनती व संघर्षशील होते हैं। ये लोग मेहनत करने से पीछे नहीं हटते। इन्हें जीवन में अपने लक्ष्य की प्राप्ति देरी से होती है। मूलांक 8 वाले लोगों में आलस होता है, जोकि इनके लिए सबसे बड़ी नकारात्मकता सिद्ध होता है। आलस के कारण ये लोग अपने जीवन में बहुत बार मूल्यवान समय व मौकों को हाथ से गवां बैठते हैं। इन लोगों को ज्यादा बात करना पसंद नहीं आता। ये लोग काम से काम रखते हैं, हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि मूलांक 8 वाले जातक स्वार्थी होते हैं।
 
PunjabKesari birthday
आज जिन जातकों का जन्मदिन है इस वर्ष आपको नौकरी या व्यवसाय के कारण स्थान परिवर्तन का सामना करना पड़ सकता है। दिसम्बर के माह में किसी जमीन सम्बन्धी मामले में उलझ सकते हैं। खर्च अधिक रहेगा।

वर्ष 2021 के जनवरी के माह का समय जीवनसाथी के साथ अच्छा बितेगा, सम्बंध मधुर होंगे। वाहन खरीदने के योग बनते हैं। फरवरी के माह में व्यवसाय सम्बंधी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। मार्च के माह में जीवनसाथी के संदर्भ में घर के बड़ों के साथ विवाद का सामना करना पड़ सकता है। अप्रैल के महीने में क्रोध पर काबू रखें। पिता की सलाह बेहतर परिणाम प्राप्ति का साधन बन सकती है। संतान के साथ सम्बंध अच्छे रखें। मई के महीने में सरकार की तरफ से कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। जून के माह में कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें। जुलाई का समय उत्तम है। आपको मेहनत के अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगिता में सफलता के योग बनते हैं। अगस्त के माह में कार्यभार बढ़ सकता है। समय सतर्कता के साथ बिताएं। सितम्बर के महीने में व्यापार सम्बन्धी तरक्की के योग बनते हैं। आप खर्चों पर अंकुश लगा सकते हैं। अक्टूबर के माह का समय विवाह के लिए आए प्रस्तावों पर विचार करने के लिए शुभ है। आप में रचनात्मकता की वृद्धि होगी। नवम्बर के महीने में माता की ओर से परेशानी उठानी पड़ सकती है। मन अशांत रहेगा।
 
PunjabKesari birthday
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए जौ को जल प्रवाह करें।

गाय का घी मंदिर में दान करें।

गाय को हरा चारा खिलाएं।

वस्त्रों का दान न करें।

जीवनसाथी को अपशब्द न कहें।

शनिवार को शनिदेव जी के चरणों में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
 
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in
 
PunjabKesari birthday

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News