आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल
punjabkesari.in Friday, Sep 25, 2020 - 06:50 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction: आज आपके जन्मदिन की आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 25 सितम्बर में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है। जिनके स्वामी केतू देव हैं। मूलांक 7 वाले जातक प्रायः कुछ अलग व्यक्तित्व के होते हैं। इनका मन मस्तिष्क कभी शांत नहीं बैठता। ये लोग किसी न किसी विषय पर सोचते ही रहते हैं। इनके विचारों में अध्यात्म व दार्शनिक भाव देखने को मिलते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में ये लोग अच्छा करते हैं। हालांकि इनका रुझान ज्यादातर रहस्यमयी व गुप्तविद्याओं की ओर रहता है। मूलांक 7 वाले लोगों को यात्राएं करना पसंद होता है। ये लोग एक अच्छे लेखक, दार्शनिक, डॉक्टर, ज्योतिषी, अंकशास्त्री आदि के रूप में कार्यरत रहते हैं।
आज जिन जातकों का जन्मदिन है, इस वर्ष आप भावनात्मक स्तर पर आहत महसूस करेंगे। माता की सेहत का ख्याल रखें। अक्टूबर का समय अध्ययन व शिक्षा के लिए उत्तम है। आपके व्यवहार में धार्मिक आचरण की वृद्धि हो सकती है। हालांकि नवम्बर का महीना कुछ कष्टपूर्ण रहेगा। व्यवसाय में कोई नया निवेश न करें।
वर्ष 2021 की शुरुआत तो अच्छी रहेगी। घर के बड़ों के आशीर्वाद से काम बनेंगे। कम मेहनत के अधिक परिणाम प्राप्त होंगे। फरवरी के माह में कारोबार में निवेश इत्यादि के लिए आर्थिक स्थिति कमजोर पड़ सकती है। उधार लेकर निवेश न करें। अप्रैल के माह में खरीदारी करने की योजना बनने के बाद रह जायेगी। मई के महीने में यात्रा के योग बनते हैं। जून के महीने में मन व्याकुलता का अनुभव करेगा। जल्दबाज़ी में कोई कार्य न करें। जुलाई के महीने में अपने क्रोध पर काबू रखें। हालांकि अगस्त के माह का समय अच्छा है। धन उपार्जन के मार्ग बनेंगे। मन पहले से बेहतर महसूस करेगा। सितम्बर के माह में किसी पर अत्याधिक भरोसे से बचें।
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए चांदी का चकोर टुकड़ा अपने पास रखें।
यथासम्भव चांदी के पात्र में जल पीयें।
पानी व दूध का दान न करें।
केसर का तिलक लगाएं।
काला सफ़ेद कम्बल मंदिर में दान दें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.goas.org.in