आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Friday, Jun 30, 2023 - 09:13 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Today's Birthday Prediction: आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 30 जून में जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है जिनके स्वामी बृहस्पति देव हैं। मूलांक 3 वाले जातक काफी ज्ञानवान और समझदार होते हैं। इन लोगों की समझ प्रायः इनकी उम्र से अधिक होती है। इन लोगों में अनुभव भी दूसरों से अधिक देखने को मिलता है। मूलांक 3 वाले जातक अनुभवी और अपने कार्य में निपुण होते हैं। इन लोगों के ज्ञान का स्तर काफी ऊंचा होता है। लोग अक्सर इन से सलाह लेना और परामर्श करना अच्छा मानते हैं। मूलांक 3 वाले जातक जिस भी क्षेत्र में कार्यरत होते हैं उसमें दक्ष होते हैं। मूलांक 3 वाले जातक धार्मिक और सात्विक प्रवृत्ति के होते हैं। इन लोगों के मन में धर्म के प्रति गहरी आस्था होती है। ये लोग परंपराओं और पारिवारिक मान्यताओं का सम्मान करते हैं तथा आजीवन उन्हें निभाने की पूरी कोशिश करते हैं। मूलांक 3 वाले जातक स्वाभिमानी और महत्वाकांक्षी होते हैं। मूलांक 3 वाले जातक दूसरों की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं, परंतु स्वयं जल्दी से किसी के सामने मदद के लिए हाथ नहीं फैलाते।

PunjabKesari Today's Birthday Prediction

आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके लिए शुभ परिणाम वाला रहेगा। इस साल यात्राओं के योग बनते हैं जिनसे आपको लाभ होने की संभावना भी बनती है। इस वर्ष आप किसी गुप्त विद्या या ज्योतिष विद्या को सीखने का मन बना सकते हैं। पढ़ाई की और विद्यार्थियों का रुझान रहेगा। जून के महीने का यह शेष दिन आपके लिए सकारात्मक रहेगा। अकस्मात धन लाभ के भी योग बनते हैं परंतु कोई गलत काम करने से बचें। जुलाई के महीने में व्यापार संबंधी तरक्की होने के योग बनते हैं। भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। अगस्त के महीने में जीवन में कोई प्रेम संबंध दस्तक दे सकता है। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। सितंबर के महीने में आपका मन धर्म-कर्म के कामों में लगेगा। किसी धर्म स्थान की यात्रा पर भी जा सकते हैं। नौकरी में स्थानांतरण चाहने वाले लोग इस समय में आवेदन कर सकते हैं। अक्टूबर के महीने का समय कामकाज की अधिकता के कारण व्यस्त रहेगा। अपनी मेहनत में कमी न रखें उचित परिणाम अवश्य मिलेंगे। नवंबर के महीने में अपने क्रोध पर काबू रखें। अभिमान की भावना में आकर किसी को अपशब्द न कहें। दिसंबर के महीने में सरकारी कामों से लाभ होगा। कोई सरकारी आय भी प्राप्त हो सकती है। 

वर्ष 2024 के जनवरी के महीने में आलस्य के कारण आपके काम देरी से होंगे। फरवरी के महीने में छोटे बहन-भाइयों के साथ अनबन होने की संभावना बनती है। समाज सेवा के कार्य में भागीदार बन सकते हैं। मार्च के महीने में नौकरी में पदोन्नति और नई जिम्मेदारियों का योग बनता है। अप्रैल के महीने में समय विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। मई के महीने में भी बच्चे अपनी आगे की शिक्षा को लेकर योजना बनाएंगे। मेधावी मिलने के योग बनते हैं।

PunjabKesari Today's Birthday Prediction

उपाय-  इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए संतान पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। एक काला-सफेद कंबल मंदिर में दान करें। कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और उसकी सेवा करें। परनिंदा से परहेज करें। गुरुजनों एवं बड़ों का सम्मान करें। शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं और जाने-अनजाने हुई अपनी गलतियों की क्षमा याचना करें। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखें। सूर्य को तांबे के लोटे से जल दें।

PunjabKesari Today's Birthday Prediction

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

PunjabKesari kundli

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News