Kundli Tv- बुधवार इन राशियों के बनाएगा बिगड़े काम

punjabkesari.in Wednesday, Jul 04, 2018 - 08:00 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)

मेष राशि वालों आज का दिन सरप्राइजेज से भरा रहेगा। ऑफिस में बॉस की तरफ से कोई गिफ्ट मिल सकता है। नई योजनाओं को शुरु करेंगे। बच्चों से गुड न्यूज़ मिलेगी। बिज़नेस में भी सफलता मिलेगी। परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं अगर कोई नया काम शुरु करने जा रहे हैं तो आज शुरुआत कर दीजिए, भविष्य में काम में बढ़ोतरी होगी।
शुभ रंग- लाल  शुभ नंबर- 5

वृष राशि वालों आज दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज पिता से कोई गिफ्ट मिलने वाला है। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा और प्रेम मिलेगा। जीवनसाथी के साथ डिनर करने भी जा सकते हैं। दोस्त की सलाह से काम में सफलता मिलेगी। अचानक कहीं से गुड न्यूज़ मिल सकती है जिससे मन उत्साह से भर जाएगा। पार्टनर की सलाह लिए बिना कोई बड़ा फैसला न लें।
शुभ रंग- सफ़ेद  शुभ नंबर- 7

मिथुन राशि वालों आज नौकरी में बड़े अधिकारियों से मुलाकात हो सकती है। नई योजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं फायदा ही फायदा होगा। अचानक कहीं से गुड न्यूज़ मिल सकती है। आज आपको संतान सुख मिल सकता है। आज अपनी चीज़ों को ध्यान से संभाल कर रखें। बिज़नेसमैन के लिए समय बहुत अच्छा है। अपनी मन की बात लोगों से शेयर करें, उनकी सलाह से काम में और भी फायदा होगा।
शुभ रंग- आसमानी नीला  शुभ नंबर-

कर्क राशि वालों आज आप उत्साह से भरे रहेंगे। आप आज ऑफिस का काम छोड़कर बच्चों के साथ पिकनिक पर जाएंगे। नए लोगों से आपकी दोस्ती होगी। किसी शुभ चिंतक से आपको सावधान रहने की सलाह मिल सकती है। बिज़नेस पार्टनर से थोड़ा अलर्ट रहें। बड़ा नुकसान हो सकता है। आज आपका सामाजिक और राजनीतिक दायरा बढ़ेगा।
शुभ रंग- बैंगनी  शुभ नंबर- 4

सिंह राशि वालों  आज आपके दूर दराज से मेहमानों का आगमन हो सकता है। आज पूरे दिन आप व्यस्त रह सकते हैं। शाम को पूरे परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान भी बन सकता है। ऑफिस में बॉस से काम को लेकर तारीफ मिल सकती है। सहयोगी भी आज आपके काम की तारीफ करते थकेंगे नहीं, जिससे आपके मन में उत्साह
बनी रहेगी।
शुभ रंग- पिंक  शुभ नंबर-

कन्या राशि वालों आज आप काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। टूर पर जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं। इस राशि के बच्चे आज खेल-कूद और मौजमस्ती में अपना समय बिताएंगे। बिज़नेस के सिलसिले में बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। ये बिज़नेस ट्रिप आपके जीवन की सबसे अच्छी ट्रिप साबित हो सकती है। आपके बिज़नेस में बढ़ोतरी होगी।
शुभ रंग- पीला  शुभ नंबर- 6

तुला राशि वाले स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहद खास है। आज आपकी मेहनत रंग लाएगी। आज किए गए काम में सफलता मिलेगी। शाम को जीवनसाथी के साथ डेट पर जाएंगे। किसी नए काम की नींव रखने से पहले बुजुर्गों का आशीर्वाद लें। स्टूडेंट्स का पढ़ाई में मन लगेगा। अगर घर या ज़मीन खरीदने का सोच रहे हैं तो दिन अच्छा है।
शुभ रंग- पीच  शुभ नंबर-

वृश्चिक राशि वालों आज धार्मिक कामों में व्यस्त रहेंगे। काम कराने में थोड़ा पैसा खर्च हो सकता है। जीवनसाथी आपकी हर काम में मदद करेगा। आज दिन आपका खुशनुमा बीतेगा। सभी बिगड़े काम जल्दी और आसानी से निपट जाएंगे। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर नया प्रोजेक्ट शुरू करें। फ्यूचर में काम में सफलता मिलेगी। गाड़ी खरीदने का सोच रहे हैं तो समय बहुत शुभ है।
शुभ रंग- लाल  शुभ नंबर- 6

धनु राशी वालों नए बिज़नेस में हाथ डालने के पहले अच्छी तरह विचार कर लें। आज आप विपरीत परिस्थितियों का सफलता से सामना कर सकते हैं। आज प्रॉपर्टी खरीदने में फायदा मिल सकता है। आज आप लंबे समय के बाद परिवार के साथ समय बिताएंगे। स्टूडेंट्स का पढ़ाई में मन लगेगा। आज आप थोड़ा इमोशनल रहेंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।
शुभ रंग- समुद्री हरा  शुभ नंबर-

मकर राशी वालों आज आपके विदेश यात्रा के योग है। यदि आप विदेश से संबंधित कोई बिज़नेस शूरू करना चाहते हैं तो उस संबंध में आज बड़े फैसले लेने का दिन है। भाई- बहनों से काम में पूरा सहयोग मिलेगा। आपका पेंडिंग काम आज पूरा हो सकता है। इस राशि की महिलाएं सोशल वर्क में आगे रहेंगी। सेहत अच्छी रहेगी। नए पार्टनर मिलने के आसार हैं।
शुभ रंग- हरा  शुभ नंबर-

कुंभ राशि वालों जीवनसाथी से आपको गिफ्ट मिलने का योग है। वर्कप्लेस पर सावधानी बरतने की जरूरत है। अपना काम पूरी जिम्मेदारी के साथ पूरा करें। बिज़नेस में नए समझौते कर सकते हैं, फायदेमंद रहेगा। आज आपके घर मेहमान भी आ सकते हैं आमतौर पर कामयाबी साथ देगी, मगर विरोधियों की अनदेखी न करें।
शुभ रंग- नीला  शुभ नंबर- 3

मीन राशि वालों आज आप सामाजिक काम में हिस्सा लेंगे। बच्चे मौज-मस्ती में अपना समय बिताएंगे। इस राशि की महिलाओं को बातचीत के दौरान सावधानी बरतने की जरूरत है। छोटी बात पर कोई नाराज़ हो सकता है इसलिए वाणी पर थोड़ा संयम रखें। दोस्तों से थोड़ा संभल कर बात करें, उनसे फ्रैंडली बिहेवियर दिखाएं। जिस काम में हाथ डालेंगे सफलता मिलेगी। शत्रुओं से दूरी बनाकर रखें।
शुभ रंग- बैंगनी  शुभ नंबर- 1

कैसे एक बार में हुई 1000 शिवलोंगों की उत्पत्ति? (देखें VIDEO)
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News