आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल
punjabkesari.in Monday, Jul 11, 2022 - 08:42 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today's Birthday Prediction in Hindi:- आज आप के जन्मदिन की आपको बहुत शुभकामनाएं। 11 जुलाई में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है जिन के स्वामी चंद्र देव हैं। मूलांक 2 वाले जातक बहुत ही भावुक होते हैं। इनका हृदय कोमल होता है। मूलांक 2 वाले जातक सबका अच्छा चाहने वाले मृदुभाषी होते हैं। इन लोगों की बातचीत में जल्दी से कड़वाहट या कर्कशता देखने को नहीं मिलती। इनके मुख मंडल पर चंद्रमा के समान सुंदर आभा होती है। ये लोग दूसरों के साथ बहुत जल्दी भावनात्मक रिश्ता जोड़कर अपनापन बना लेते हैं। मूलांक 2 वाले जातक सबके लिए अच्छा सोचते हैं तथा हर प्रकार से सामने वाले की मदद करने के लिए तैयार रहते हैं।
ये लोग जल्दी से किसी को किसी काम के लिए ना नहीं कह पाते। जिसके कारण बहुत बार स्वयं परेशानी में पड़ जाते हैं। मूलांक 2 वाले जातकों की रचना तथा कला में भी रुचि होती है। इन लोगों की कल्पना शक्ति काफी मजबूत होती है। यदि जन्मतिथि के अन्य अंक भी साथ दे तो मूलांक 2 वाले जातकों को अद्भुत रचनाओं को जन्म देते हुए देखा गया है। मूलांक 2 वाले जातक शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करते हैं। मूलांक 2 वाले जातकों का वैवाहिक जीवन सामान्य रहता है। इनका भावनात्मक स्वभाव बहुत बार परिस्थितियों के मध्य इन्हें क्या करें और क्या ना करें कि स्थिति में लाकर खड़ा कर देता है। मूलांक 2 वाले जातकों में स्थिरता का अभाव देखा जाता है। इन लोगों का मन और स्वभाव बहुत चंचल होता है। ये लोग किसी एक कार्य पर टिक नहीं पाते। मूलांक 2 वाले जातक कभी एक बात पर तो कभी दूसरी बात पर विचार विमर्श करते हुए देखे गए हैं। इनकी यह आदत इनके लिए नुकसान देह साबित होती है।
1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं । अपनी जन्म तिथि अपने नाम , जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें
आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष आपके भौतिक सुख साधनों में वृद्धि करेगा। आप अपने निजी कामों में ज्यादा व्यस्त रहेंगे। नकदी धन खर्च होगा। जुलाई के महीने का समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। व्यापार में कोई भी निर्णय सोच समझ कर लें। बेकार के वहम में आकर जीवन साथी को कोई अपशब्द ना कहें। अगस्त के महीने में कुछ परिवर्तन होंगे जिनका आपको दृढ़ संकल्प के साथ सामना करना होगा। सितम्बर के महीने का समय प्रेम संबंधों के लिए अच्छा रहेगा। अक्टूबर के महीने में माता की सेहत का ख्याल रखें। नवम्बर के महीने में विदेश यात्राओं के योग बनते हैं।
आय के नए साधन प्राप्त होंगे, लेकिन कार्यभार बना रहेगा। दिसंबर के महीने में वाहन चलाते हुए सावधानी बरतें। पिता की सलाह से किए गए काम लाभदायक रहेंगे। आपके काम की प्रशंसा होगी। वर्ष 2023 के जनवरी के महीने में अकस्मात खर्चे आर्थिक स्थिति को कमजोर कर सकते हैं। फरवरी के महीने में वाहन खरीदने के योग बनते हैं। मार्च के महीने में क्रोध पर काबू रखें। अप्रैल के महीने में आप मनोबल में वृद्धि महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र पर आपका मन लगेगा। मई के महीने में भावनाओं पर नियंत्रण रखें। जून के महीने का समय व्यावसायिक नजरिए से अच्छा रहेगा।
उपाय-
इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए गाय का घी मंदिर में दान करें।
लक्ष्मी मां की आराधना करें।
मां के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।
सूर्य को जल दें।
केले का दान मंदिर में करें।
एक काला सफेद कंबल मंदिर में दान करें।
काले और नीले रंग से परहेज करें।
परनिंदा से परहेज करें।
यथासंभव चांदी के आभूषण धारण करें।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com