आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल

punjabkesari.in Friday, Mar 26, 2021 - 08:44 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Today Birthday Prediction in hindi:- आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत शुभकामनाएं । 26 मार्च में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 8 होता है जिन के स्वामी शनि देव हैं। मूलांक 8 वाले जातक चुपचाप रहना पसंद करते हैं। यह लोग अंतर्मुखी होते हैं। मूलांक 8 वाले जातक आलसी स्वभाव के होते हैं, परन्तु यदि एक बार कार्य में लग जाए तो मेहनत करने से पीछे नहीं हटते। इन लोगों को अपने जीवन में हर छोटी चीज को पाने के लिए बहुत संघर्ष करना पड़ता है। ये योग अपनी लगातार मेहनत और सच्चे प्रयास से अपने लक्ष्यों की प्राप्ति करते हैं। मूलांक 8 वाले जातकों को अपने लक्ष्य की ओर ध्यान केंद्रित रखना चाहिए। मूलांक 8 वाले जातक कई बार विपरीत परिस्थितियों के चलते मानसिक तनाव का सामना करते हैं तथा अकेला रहना पसंद करते हैं। मूलांक 8 वाले जातक दूसरों पर भरोसा बहुत जल्दी कर लेते हैं जिससे इन्हें नुकसान उठाना पड़ता है। मूलांक 8 वाले जातकों को प्रॉपर्टी, बिल्डर, रियल एस्टेट के क्षेत्र में अच्छा कार्य करते हुए देखा गया है। मूलांक 8 वाले जातक हर कार्य को धीमी गति से करते हैं। 

परंतु एक अच्छा मार्गदर्शन मिलने पर अद्भुत प्रतिभा के साथ काम करते हैं। ये लोग थोड़े जिद्दी स्वभाव के होते हैं हालांकि अपनी इस आदत को यदि सकारात्मक तरीके से इस्तेमाल करें तो एक बार जो कार्य ठान लेते हैं उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। आज जिन जातकों का जन्मदिन है इस वर्ष यात्राएं लगी रहेगी। आय के  नए साधन प्राप्त होंगे। मार्च के महीने का शेष समय थोड़ा सावधानी से बिताएं। कार्यालय में उच्च अधिकारियों के साथ अनबन हो सकती है। कोई नया कार्य शुरुआत करना चाहेंगे तो  बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। परंतु हार मान कर बैठ जाना कोई हल नहीं है। अप्रैल के महीने में मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। नकदी धन की स्थिति कमजोर रहेगी। मई के महीने में कार्य आपकी मेहनत से सफल होंगे। परिश्रम ही सफलता का मूल मंत्र है यह बात आपको समझनी होगी। 

जून के महीने में कार्यभार ज्यादा होगा। भागदौड़ लगी रहेगी। बहुत से उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। अकस्मात प्राप्त हुए लाभ के कारण भविष्य के निर्णय सोच समझ कर लें। जुलाई के महीने का समय कारोबार और व्यवसाय के लिए अच्छा रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोग समय का लाभ उठाएं। अगस्त के महीने में विवाह योग्य जातकों को शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। किसी गुप्त रोग की समस्या से परेशान हो सकते हैं। सितंबर के महीने में माता की सेहत का ख्याल रखें। नौकरी में स्थानांतरण चाहते हैं तो आवेदन भेजा जा सकता है। अक्टूबर के महीने में प्रॉपर्टी संबंधी किसी मामले में विवाद का सामना करना पड़ सकता है। 

कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। नवंबर के महीने में परिणाम आपकी सूझबूझ के ऊपर निर्भर करते हैं। अपने क्रोध को काबू में रखें। किसी भी बात पर गंभीरता से विचार करने के बाद सूझबूझ से निर्णय लें। दिसंबर के महीने में कोई बड़ा निवेश करने से बचें। किसी नए कार्य की शुरुआत के लिए समय अभी अच्छा नहीं है। जीवन साथी के साथ संबंधों में खटास आ सकती है। वर्ष 2022 में जनवरी का महीना आपके अनुकूल रहेगा। प्रॉपर्टी संबंधी मामले निपट सकते हैं। फरवरी के महीने में वाहन चलाते हुए सावधानी बरतें।

उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए संतान पक्ष को अपशब्द ना कहें। 

काला सफेद कम्बल मंदिर में दान दें। शनि देव जी के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं तथा अपनी भूलों की क्षमा याचना करें। 

परनिंदा से परहेज करें। जौं को जल प्रवाह करें। कोई खराब विद्युत उपकरण घर में न रखें।

हनुमान चालीसा का पाठ करें। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट –www.goas.org.in

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News