आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल
punjabkesari.in Saturday, Jun 25, 2022 - 08:43 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
आज आप के जन्मदिन की आप को बहुत शुभकामनाएं । 25 जून में जन्में व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है जिन के स्वामी केतू देव हैं। मूलांक 7 वालों के स्वभाव में अस्थिरता देखने को मिलती है। ये कभी भी शांत चित नहीं रह सकते। इनके मन में बहुत उथल-पुथल चलती रहती है। कभी किसी विचार पर तो कभी किसी विचार पर इनका मन भटकता रहता है। ये अपनी कल्पना की दुनिया में खोए रहते हैं। इन लोगों को गुप्त रहस्य जानने का शौक होता है। ये हर बात को गहराई तक जानने की कोशिश करते हैं। मूलांक 7 वालों को यात्राएं करना पसंद होता है। इन लोगों को अपने जीवन में भी बहुत से स्थान परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। मूलांक 7 वाले जातक बदलाव में यकीन रखते हैं। मूलांक 7 वाले जातक अध्यात्मिक और धार्मिक होने के साथ-साथ पुरानी विचारधारा का विरोध करते हैं। ये लोग रूढ़िवादी सोच को नकारते हैं और समाज में लगातार परिवर्तन के लिए प्रयासरत रहते हैं। इन्हें धर्म के नाम पर किसी प्रकार का आडंबर पसंद नहीं होता। मूलांक 7 वालों का वैवाहिक जीवन सामान्य रहता है। परंतु ये लोग अपने अंदर जीवनसाथी के प्रति प्रेम और भावनाओं को दर्शाने में असमर्थ रहते हैं। इनकी इस कमजोरी के कारण इनके रिश्तो को बहुत बार नकारात्मक परिणाम झेलने पड़ते हैं। मूलांक 7 वाले जातकों की शिक्षा अच्छी रहती है। जन्मतिथि के अन्य अंक साथ दे तो ये लोग शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा मुकाम हासिल करते हैं।
आज जिन जातकों का जन्मदिन है यह वर्ष किसी नए काम की शुरुआत के लिए अच्छा रहेगा। सरकारी कामों से लाभ मिलेगा। आय के नए साधन प्राप्त हो सकते हैं। जून के महीने के शेष बचे दिन आपके लिए शुभ है। इस समय में की गई यात्रा लाभकारी रहेगी। जुलाई के महीने में विदेश यात्रा के योग बनते हैं। कामकाज की अधिकता के कारण मानसिक तनाव बन सकता है। अगस्त के महीने में अपने क्रोध पर काबू रखें। व्यर्थ के लड़ाई झगड़े से दूर रहे। सितम्बर के महीने के परिणाम आपके लिए सकारात्मक रहेंगे। सरकारी परीक्षा में सफल होने के योग बनते हैं। अक्टूबर के महीने में माता की सेहत का ख्याल रखें। नवम्बर के महीने का समय आपके लिए शुभ रहेगा। आपका मन धर्म-कर्म के कामों में लगेगा। व्यापार में भी तरक्की के योग बनते हैं। आपका मन किसी गुप्त विद्या को सीखने के लिए आकर्षित हो सकता है। दिसंबर के महीने में किसी नए बिजनेस आइडिया में निवेश करने की योजना बनाएंगे। हालांकि कोई भी बड़ा फैसला सोच समझ कर लें। वर्ष 2023 के जनवरी के महीने में व्यापारिक लेन-देन और दस्तावेजों के इस्तेमाल में सावधानी बरतें। फरवरी के महीने में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए लाभदायक रहेगी। मार्च के महीने में विदेशी मार्ग से धन लाभ होगा। अप्रैल और मई के महीने का समय विवाह योग्य जातकों के लिए शुभ रहेगा।
उपाय- इस वर्ष के शुभ फल प्राप्त करने के लिए परनिंदा से परहेज करें।
एक काला सफेद कंबल मंदिर में दान करें।
पिता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।
खोटे सिक्के जल प्रवाह करें।
घर में कोई खराब विद्युत उपकरण न रखें।
केसर का तिलक करें।
यथासंभव कानों में सोना धारण करें।
हनुमान चालीसा का पाठ करें।
गाय को हरा चारा खिलाएं।
आचार्य लोकेश धमीजा
वेबसाइट – www.gurukulastro.com