Kundli Tv- ये संकेत बताएंगे क्या आप बन सकते हैं अमीर

punjabkesari.in Thursday, Nov 08, 2018 - 10:10 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
कुछ लोग एेसे होते हैं जो अपने जीवन में सफल होने के लिए हर मुमकिन कोशिश करते हैं, लेकिन फिर भी उनके हाथ असफलता के अलावा कुछ नहीं लगता। तो दूसरी ओर कुछ एेसे लोग होते हैं, जो अपने जीवन में कुछ खास मेहनत भी नहीं करते लेकिन उन ऊंचाईयों पर पहुंच जाते हैं, जहां तक पहुंचना उनके बस में भी नहीं होता। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर एेसा कैसे होता है, तो आपको बता दें कि ये वे लोग होते हैं जिनके लिए कहा जाता है कि अगर ये मिट्टी में भी हाथ डालते हैं, तो वो भी सोना बन जाती है। आज की दुनिया पैसे को सबसे अधिक महत्वपूर्ण समझती हैं। जिस कारण हर कोई पैसे के पीछे भागता हुआ दिखाई देखा देता है। इस भागदौड़ में कोई बहुत परिश्रम के बाद भी सफल नहीं होता तो कई ज़रा से प्रयास से सफल हो जाता है। लेकिन कौन है एेसे लोग और कैसे उन पर मां लक्ष्मी सदा प्रसन्न रहती है।
PunjabKesari
ज्योतिष की मानें तो व्यक्ति की तकदीर उसको कई तरह के एेसे संकेत देती है, उन्हीं में से कुछ एेसे संकेत होते हैं जो आपके अमीर बनने से पहले के भी होते हैं, जिन्हें अगर आप समझ लेते हैं तो आप बहुत तेज़ी से अमीर बन सकते हैं, वहीं यदि ये आपके समझ में नहीं आते हैं। तो आप अमीर तो बनते हैं, लेकिन इतनी जल्दी नहीं जितनी जल्दी आप बन सकते थे। माना जाता है कि अगर किसी पर धन की देवी माता लक्ष्मी की कृपा हो जाए तो उसके घर कभी धन-वैभव की कमी नहीं होती, लेकिन इसके साथ ही यह भी कहा जाता है कि लक्ष्मी देवी एक जगह पर ज्यादा टिक कर नहीं रहतीं, क्योंकि वे बहुत चंचल होती हैं।

ये हैं माता लक्ष्मी की कृपा के संकेत..
माता लक्ष्मी की आपके ऊपर कृपा होने का पहला संकेत यह है कि जब आपके आसपास अचानक से हरी भरी चीज़ें दिखाई देने लगे तो समझ जाएं कि आपको माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होने वाली है।
PunjabKesari
शंख की आवाज़ सुनाई देना भी घर पर लक्ष्मी के आगमन का संकेत है। अगर आपके साथ ऐसा होता है तो समझिए जल्द ही आपके भाग्य खुलने वाले हैं।
PunjabKesari
सुबह-सुबह गन्ना दिखना भी बहुत शुभ माना जाता है। अगर आपको अचानक सुबह अपने आसपास गन्ना दिखाई दे रहा है, तो ये साफ संकेत है कि आपके दिन पलटने वाले हैं।
PunjabKesari
वहीं जानकारों के अनुसार झाड़ू और लक्ष्मी माता का भी गहरा संबंध होता है। ऐसे में अगर आपको सुबह-सुबह कोई झाडू लगाते दिख जाए तो समझिए आप जल्द अमीर बनने वाले हैं।
PunjabKesari
मां लक्ष्मी का वाहन उल्लू है, ऐसे में अगर आपको अक्सर अपने आसपास उल्लू दिखें तो समझिए मां लक्ष्मी जल्द ही आप पर कृपा करने वाली हैं। माना जाता है कि जहां-जहां उल्लू होता है, वहां मां लक्ष्मी जरूर जाती हैं।
आखिर एक अप्सरा को क्यों छोड़ना पड़ा स्वर्ग ? (VIDEO)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News