भोलेनाथ के ये 12 नाम जपने से होती हैं सभी Wishes पूरी
punjabkesari.in Monday, Aug 20, 2018 - 10:58 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)
सावन में शिव की पूजा का अधिक महत्व है, यह तो सब जानते ही हैं। ज्योतिष के अनुसार इस माह में अगर सच्चे मन से भगवान शिव का नाम भी ले लिया जाए तो वह प्रसन्न होकर भक्तों की हर मनोकामना को पूरा करते हैं। वैसे तो भोलेनाथ को अनेकों नामों से संबंधित किया जाता है। लेकिन यहा हम आपको भोलेनाथ के कुछ चुनिंदा ऐसे नामों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके जाप मात्र से व्यक्ति को अपने समस्त पापों से मुक्ति मिल सकती है। हिंदू धर्म के पुराणों और शास्त्रों में भी इन नामों की महिमा के बारे में बताया गया है।
भोलेनाथ के 12 नाम:
सोमनाथ, मल्लिकार्जुन, महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, वैद्यनाथ, भीमाशंकर, रामेश्वर, नागेश्वर, विश्वनाथ, त्र्यबकेश्वर, केदारनाथ, घृष्णेश्वर
इसके अलावा भोलेनाथ को उन पर गंगाजल चढ़ाने से वे बहुत प्रसन्न होते हैं। इससे इंसान को मोक्ष और शुभ लाभ दोनों ही मिलते हैं। अगर किसी के ऊपर कर्ज अधिक हो या घर में परेशानियां ही परेशानियां हों तो आप गंगाजल को पीतल की बोतल में भरकर और उसे अपने घर के कमरे में उत्तर-पूर्व दिशा में रख दें।
इसके साथ तरक्की और सफलता पाने के लिए गंगाजल को हमेशा अपने पूजा स्थल और किचन में रखें। पुराने धन को पाने के लिए और अच्छा व्यवसाय और बेहतरीन नौकरी के लिए भगवान शिव को बिल्वपत्र, कलम और गंगाजल चढ़ाएं। सपन्नता आने लगेगी।
पुराणों के अनुसार गंगाजल को हमेशा घर पर रखने से सुख और संपदा बनी रहती है इसलिए एक पात्र में हमेशा गंगाजल भर कर रखें। घर पर अगर वास्तुदोष है और आप उससे परेशान रहते हों तो घर में नियमित गंगाजल का छिड़काव करें। ऐसा नियमित करने से वास्तु दोष का प्रभाव खत्म हो जाता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है।
अगर रात को डरावने सपने आते हों तो हमेशा सोने से पहले बिस्तर पर गंगाजल का छिड़काव कर दें। ऐसा करने से डरावने सपने इंसान को परेशान नहीं करते हैं।
कैसे महाकाली दूर करेंगी अकाल मृत्यु का भय ! (देखें VIDEO)