Kundli Tv- घर को तहस-नहस कर देती है Terrace पर रखी ये चीज़ें

punjabkesari.in Friday, Aug 17, 2018 - 10:26 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)
जैसे कि हम सब जानते हैं कि भारत में वास्तु को बहुत महत्व दिया जाता है। वास्तु विज्ञानियों और ज्योतिष के अनुसार अगर कोई व्यक्ति वास्तु शास्त्र के नियम आदि को अपनी जीवनशैली में अपनाता है तो उसके जीवन में आने वाली बहुत सी परेशानियां का अंत हो जाता है। वास्तु शास्त्र में घर से संबंधित कई बातों के बारे में बताया गया है, इसके अनुसार अगर घर बनवाते समय वास्तु के नियमों का ध्यान रखा जाए तो घर में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है। तो आईए आज बात करते हैं कि वास्तु के मुताबिक घर की छत कैसी होनी चाहिए।
PunjabKesari
वास्तु शास्त्र की मानें तो घर कि छत पर किसी भी तरह का फालतू सामान या कबाड़ नहीं रखना चाहिए। माना जाता है कि इससे घर में नैगेटिव एनर्जी पैदा होती है। इसके अलावा परिवार के सदस्यों के बीच तनाव और मनमुटाव भी होने लगता है।
PunjabKesari
नया घर बनवाते समय इस बात का ध्यान रखें कि छत कभी भी तिरछी न हो क्योंकि वास्तु में चौकार-आयताकार छत ही शुभ मानी गई है। जिस घर की छत चौकोर न होकर तिरछी होती है, उस घर को लोगों के बीच आपसी प्यार कम हो जाता है और घर में रहने वाले सदस्यों की सेहत पर भी इसका बुरा प्रभाव पड़ता है।
PunjabKesari
वैसे तो वास्तु के अनुसार घर में कांटेदार और दूध निकलने वाले पौधे लगाना शुभ नहीं  माना जाता। लेकिन गुलाब के पौधे को घर की छत पर लगा सकते हैं। किंतु इस बात का ध्यान रखें कि इसे घर के आंगन में कभी न लगाएं।
PunjabKesari
अक्सर देखने को मिलता है कि लोग अपनी घर की छतों पर अनाज और कपड़े सुखाते हैं। लेकिन वास्तु की मानें तो एेसा करने से परिवार के सदस्यों के आपसी रिश्ते बिगड़ने लगते हैं।
PunjabKesari
घर की छत पर कभी भी झाड़ू नहीं रखनी चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना जाता है। वास्तु में कहा गया है कि घर की छत को हमेशा साफ़-सुथरा रखना चाहिए, क्योंकि जिस घर की छत गंदी होती है, उनके घर में आने वाला धन ज्यादा समय तक टिक नहीं पाता।
इस वस्तु को पहनने के बाद कभी नहीं जाना पड़ेगा hospital (देखें VIDEO)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News