Tarot Card Rashifal (28th october, 2022):  टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Friday, Oct 28, 2022 - 07:57 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज व्यापार-व्यवसाय में सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। किसी मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा, पूजा पाठ में मन लगेगा। घर में किसी वजह से विवाद होने की सम्भावना है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। 

                                                                                                                                                                                         
वृष- आज निवेश के लिए दिन शुभ रहेगा। सामाजिक कार्य करने में रूचि बढ़ेगी। नौकरी में सहकर्मियों का साथ मिलेगा। अपने जरुरी दस्तावेजों को दूसरों से संभाल कर रखें। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें तथा उचित इलाज लें।

मिथुन- आज जमीन-जायदाद से जुड़े व्यवसाय में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। धोखादड़ी से बच कर रहें। बच्चों के भविष्य को लेकर योजना बनाएंगे। साथी एक-दूसरे से अपने मन की बात कहेंगे। सिर दर्द की समस्या तंग कर सकती है।

कर्क- आज मन को खुश करने के लिए ऑफिस से छुट्टी लेकर बाहर घूमने जायेंगे। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई के प्रति लापरवाही के लिए पछताना पड़ेगा। हर व्यक्ति से सहानुभूति समयस्या का कारण बन सकती है

 सिंह- आज परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। काम करने के बजाय सोचने में समय व्यर्थ करेंगे। कार्यक्षेत्र में मेहनत के मुताबिक फल न मिलने से मन थोड़ा परेशान रह सकता है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर गंभीरता से ध्यान दें।

कन्या- आज नए व्यापार की शुरुआत करने की कोशिश करें, मित्रों का साथ मिलेगा। विवेक से कार्य करें, समस्या हल होगी। युवाओं को रोजगार के उचित अवसर मिलेंगे। साथी के साथ मन के रिश्ते मजबूत होंगे।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

तुला- आज आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। मित्रों के साथ अपने मन की बात शेयर करेंगे। परिवार के साथ डिनर करने का प्रोग्राम बनाएंगे। जिन्हें ब्लड प्रेशर की समस्या है, वे अपना ध्यान रखें।

वृश्चिक- विदेश जाने के चाहवान हैं तो आज का दिन शुभ रहेगा। किसी पुराने केस के चलते कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। बेवजह किसी से मन-मुटाव होने की संभावना है। बड़े-बुजुर्गों के साथ खुशनुमा समय व्यतीत करेंगे।

धनु- आज लक्ष्य प्राप्त करने के लिए मेहनत करनी पड़ेगी। शेयर मार्केट में सोच-समझ कर हाथ डालें। दूसरो की बातों को दिल पर न लगाएं। वर्तमान मौसम से बचाव रखना जरूरी है।  

मकर- पुराने समय से रुका हुआ काम आज पूरा हो जायेगा। नौकरी में कुछ नया सीखने को मिलेगा। कारोबार के काम की व्यस्तता में घर-परिवार पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। शरीर में ऊर्जा की कमी रह सकती है।  

कुंभ - आज भाग्य आपके हक में रहेगा। सकारात्मक सोच बनी रहेगी। परिवार से संबंधित फैसला लेने से पहले घर के वरिष्ठ से सलाह-मशवरा कर लें। मीठी वाणी से सब को अपनी ओर आकर्षित कर लेंगे।

मीन- आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी, मन खुश रहेगा। विचारों में परिवर्तन आएगा, जिससे कुछ नया सीखने का मन करेगा। परिवार के साथ किसी रिश्तेदार के घर जाएंगे। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही भारी पड़ सकती है।

PunjabKesari kundli

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News