Tarot Card Rashifal (5th November): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन
punjabkesari.in Thursday, Nov 05, 2026 - 01:48 AM (IST)
मेष- किसी रिश्तेदार से चली आ रही अनबन आज खत्म होगी। जीवनसाथी के साथ एकांत में समय बिताने का मौका मिलेगा। कोर्ट-कचहरी के मामले थोड़ी देर के लिए रुक सकते हैं। कोई दुखद समाचार मिलने से मन में नकारात्मक विचार आने की संभावना है।
वृष- आज कारोबार में आपकी कला व कौशल से बहुत फायदा देखने को मिलेगा। ऑफिस में महत्वपूर्ण कार्य अधिकारी के देख-रेख में ही करें। युवाओं का अजनबी पर भरोसा भारी पड़ सकता है। विद्यार्थी पढ़ाई में बिल्कुल भी ढील न दें।
मिथुन- आज का दिन काफी सुखमय तरीके से व्यतीत होगा। छात्र आलस को त्याग कर काम पर ध्यान दें। सामाजिक कार्यों में दिलचस्पी बढ़ेगी। युवा वर्ग किसी बड़े लक्ष्य को पूरा करने में लगे रहेंगे। शेयर मार्केट में फ़ायदा देखने को मिलेगा।
कर्क- आज का दिन कर्क राशि वालों के लिए सामान्य रहने वाला है। किसी कानूनी मामले में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद की आवश्यकता पड़ सकती है। पिता के साथ बैठकर किसी बिजनेस को आगे बढ़ाने की सलाह करेंगे। परिवार में खुशनुमा माहौल बना रहेगा।
सिंह- आज का दिन प्राइवेट नौकरी वालों के लिए खुशखबरी लेकर आएगा। व्यापार में कोई जटिल समस्या बने बनाए काम को बिगाड़ सकती है। सेहत में अचानक बदलाव देखने को मिलेगा। संतान की किसी परेशानी के कारण चिंता का माहौल देखने को मिलेगा।
कन्या- आज का दिन आपके लिए बेहतरीन होगा। इस राशि के बिजनेसमैन जरूरी कागजों को संभाल कर रखें। पार्टनर की कमजोरियों को समझ कर उन्हें सहयोग करने की कोशिश करें। नजदीकी संबंधियों तथा मित्रों के साथ गेट टुगेदर होने से खुशनुमा शाम व्यतीत होगी।
तुला- आज कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों से भी तारीफ सुनने को मिलेगी। जीवनसाथी के साथ अपनी मनपसंद जगह पर घूमने के लिए जा सकते हैं। छात्रों को किसी भी काम को करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। आंखों में इंफेक्शन हो सकता है।
वृश्चिक- आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। ऑफिस के किसी काम को समय पर पूरा करने के लिए किसी दोस्त की मदद लेनी पड़ सकती है। व्यापार में चल रही किसी परेशानी को हल करने के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। माता की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा।
धनु- आज अपने करीबियों के साथ बैठकर व्यापार को लेकर योजना बनाएंगे। कार्यक्षेत्र में दूसरों के बजाय अपने काम पर ध्यान दें। पार्टनर के साथ चल रही परेशानियां खत्म हो जाएंगी। सेहत में बदलाव के कारण मन थोड़ा परेशान रह सकता है।
मकर- आज किसी नए काम की शुरुआत करने से पहले उसकी जांच-परख कर लें। मन में नकारात्मक विचार ऑफिस में काम को खराब कर सकते हैं। बाहरी व्यक्ति से मुलाकात फायदा दिला सकती है। बदलते मौसम का प्रभाव सेहत पर देखने को मिलेगा।
कुंभ- ऑफिस के किसी अधिकारी के साथ बिजनेस मीटिंग में शामिल होंगे। धैर्य के साथ की गई मदद का नतीजा आपके फेवर में होगा। किसी काम को पूरा करने में दोस्तों की मदद लेनी पड़ सकती है। ऑफिस में व्यस्त रहने के कारण परिवार को समय नहीं दे पाएंगे।
मीन- आज मीन राशि के लोग खुद को बहुत ऊर्जावान महसूस करेंगे। इस राशि के युवा अपने भविष्य को लेकर कोई खास प्लानिंग करेंगे। माता-पिता से मनपसंद चीज भेंट में मिलेगी। संतान से किए किसी वादे को पूरा करने की कोशिश करेंगे।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
