Tarot Card Rashifal (16th April): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Thursday, Apr 16, 2026 - 01:30 AM (IST)

मेष: आज आपके चारों ओर का वातावरण मंगलमय रहेगा, खुशियों की दस्तक होगी। आपको घर और बाहर दोनों जगह से एक के बाद एक शुभ समाचार मिलते रहेंगे, जिससे मन उत्साहित रहेगा। हालांकि, जीवनसाथी के साथ किसी छोटी बात पर तकरार हो सकती है, इसलिए वाणी पर संयम रखें और विवाद को बढ़ने न दें।

वृष: मनचाही जॉब प्राप्त करने में सफलता मिलेगी। अगर आप नया बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं, तो आज का दिन बेहतरीन है। पुराने कारोबार में भी उछाल आएगा। समाज सेवा और दान-पुण्य में आपकी रुचि बढ़ेगी। मित्रों या परिजनों के साथ किसी धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है।

मिथुन: संपत्ति लाभ और सुख-सुविधाओं के साधनों में बढ़ोत्तरी होगी। पैतृक संपत्ति या बंटवारे से जुड़ा कोई पुराना मामला आज सुलझने के संकेत हैं। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी लेकिन राजनीति से जुड़े लोगों को सफलता के लिए अभी और धैर्य व मेहनत की आवश्यकता है।

कर्क: शिक्षा और कर्ज से मुक्ति मिलेगी। विदेश जाकर पढ़ाई करने का सपना देख रहे छात्रों के लिए आज का दिन सुनहरे अवसर ला सकता है। आर्थिक मोर्चे पर राहत मिलेगी। पुराना कर्ज उतारने में सफल रहेंगे, जिससे मानसिक तनाव कम होगा। सेहत का खास ख्याल रखें।

सिंह: आप किसी विशेष लक्ष्य को पूरा करने के लिए काफी व्यस्त रहेंगे। भागदौड़ बनी रहेगी। परिवार को समय कम दे पाएंगे लेकिन आपका कार्य सिद्ध होगा। घर में मेहमानों के आगमन से खर्च बढ़ सकता है। चादर देखकर पैर पसारे, बजट में गड़बड़ी से मन परेशान रह सकता है।

कन्या: आज दिन में उतार-चढ़ाव रह सकता है। पारिवारिक जिम्मेदारियां व्यस्त रखेंगी। बच्चों की मांगों को पूरा करने में दिन बीतेगा। परिवार में भाइयों या संतान के विवाह में आ रही अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। सेहत के प्रति लापरवाही न बरतें, सिरदर्द या बुखार जैसी समस्या हो सकती है।

तुला: आज का दिन फलदायक है लेकिन खर्चों पर लगाम रखें। खर्चों की अधिकता आपको परेशान कर सकती है। यदि बजट पर नियंत्रण नहीं रखा, तो संचित धन भी खर्च हो सकता है। संतान की संगति पर कड़ी नजर रखनी होगी, वे गलत रास्ते पर जा सकती है। घर के बड़ों का विशेष ध्यान रखें।

वृश्चिक: आज का दिन बिंदास रहने वाला है। परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। शाम का समय किसी मांगलिक उत्सव में बीतेगा। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर शुरू किया गया कोई भी काम आज सफलता दिलाएगा। 

धनु: आज सेहत को लेकर सावधानी बरतनी होगी। पुरानी गलतियों के लिए माफी मांगना भविष्य के लिए बेहतर रहेगा। परिवार में विवाह संबंधी कोई भी बड़ा फैसला लेते समय अनुभवी बुजुर्गों की सलाह जरूर लें। खुद पर भरोसा रखें, अन्य किसी की बातों में आने से बचें।

मकर: उच्च शिक्षा के प्रयास कर रहे विद्यार्थियों के लिए मार्ग प्रशस्त होंगे। करियर में नई उड़ान भरेंगे। व्यापारी वर्ग अपनी रुकी हुई योजनाओं को दोबारा शुरू करेंगे, जिसका भविष्य में लाभ मिलेगा। मनचाहे व्यक्ति से मिलना होगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। 

कुंभ: कार्यक्षेत्र में अनुभव का जादू चलेगा। जिससे बॉस आपके कायल हो जाएंगे। ऑफिस में आपके सुझावों की सराहना होगी और वरिष्ठ अधिकारियों से लाभ मिलेगा। हालांकि, किसी बहसबाजी में पड़ने के बजाय चुप रहना ही आपके हित में होगा। अपनी निजी बातें हर किसी से साझा न करें।

मीन: रुका हुआ धन वापस मिलने से आपकी वित्तीय स्थिति सुधरेगी। आर्थिक मजबूती से जीवन में चल रही बाधाएं शांत होंगी। संतान के भविष्य के लिए निवेश करने में सफल रहेंगे। लव लाइफ सुखद रहेगी लेकिन माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें और बाहर के खान-पान से परहेज करें।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News