Tarot Card Rashifal (30th November): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन
punjabkesari.in Saturday, Nov 29, 2025 - 12:23 PM (IST)
मेष (Aries)
टैरो कार्ड: The Emperor
संकेत: नेतृत्व क्षमता और निर्णय शक्ति इस सप्ताह आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगी। पुराने प्रोजेक्ट आगे बढ़ेंगे और अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। करियर में ठोस प्रगति के योग बन रहे हैं।
उपाय: मंगलवार को लाल रंग की मोमबत्ती जलाएं और हनुमान जी का स्मरण करें।
वृषभ (Taurus)
टैरो कार्ड: The Empress
संकेत: सुख-समृद्धि, आराम और भौतिक आनंद बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में सौहार्द और भाग्य का मजबूत साथ मिलेगा। स्वास्थ्य और मन दोनों सकारात्मक रहेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
उपाय: शुक्रवार को देवी लक्ष्मी को कमल पुष्प अर्पित करें।
मिथुन (Gemini)
टैरो कार्ड: The Magician
संकेत: आपके शब्द और विचार इस सप्ताह चमत्कार करेंगे। नई शुरुआत सफल होगी। इंटरव्यू, प्रेजेंटेशन और व्यापार विस्तार के लिए समय शुभ। तकनीकी मामलों में भी लाभ संभव।
उपाय: बुधवार को गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं।
कर्क (Cancer)
टैरो कार्ड: The Moon
संकेत: थोड़ी भावनात्मक उलझन के बावजूद अंत में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। घर-परिवार से जुड़े निर्णय सोच-समझ कर लें। यात्रा और नए अनुभव आपको प्रेरित करेंगे।
उपाय: सोमवार को शिवलिंग पर कच्चा दूध अर्पित करें।
सिंह (Leo)
टैरो कार्ड: Strength
संकेत: आत्मविश्वास और साहस आपके लिए वरदान साबित होंगे। कार्यस्थल पर जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात सफलता का मार्ग खोलेगी। स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा।
उपाय: रोज सुबह सूर्य देव को जल अर्पित करें।
कन्या (Virgo)
टैरो कार्ड: The Hermit
संकेत: आत्मचिंतन और शोध आपको नई दिशा देगा। काम में एकांत पसंद आएगा और यह आपको और अधिक परिपक्व बनाएगा। पढ़ाई, आध्यात्मिकता और ज्ञानार्जन में सफलता मिलेगी।
उपाय: बुधवार को तुलसी में जल दें।
तुला (Libra)
टैरो कार्ड: Justice
संकेत: न्याय, संतुलन और उचित निर्णय आपके हक में रहेंगे। पुराने विवाद सुलझ सकते हैं। करियर में प्रमोशन या किसी बड़े निर्णय का सकारात्मक परिणाम मिलेगा।
उपाय: शुक्रवार को सफेद वस्त्र दान करें।
वृश्चिक (Scorpio)
टैरो कार्ड: Death
संकेत: पुराने चक्र समाप्त होकर नए अवसरों का द्वार खुल रहा है। बदलाव को स्वीकार करें। करियर, रिश्ते या जीवनशैली में बड़ा परिवर्तन आपके पक्ष में होगा।
उपाय: मंगलवार को हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं।
धनु (Sagittarius)
टैरो कार्ड: Wheel of Fortune
संकेत: भाग्य आपका साथ दे रहा है। अचानक लाभ, यात्रा या करियर में अवसर मिल सकते हैं। शेयर बाज़ार या निवेश में भी सकारात्मक संकेत दिखाई देंगे।
उपाय: गुरुवार को पीले फल दान करें।
मकर (Capricorn)
टैरो कार्ड: The Devil
संकेत: तनाव, प्रलोभन और अधिक काम का दबाव दूर रखें। यदि अनुशासन बनाए रखा तो बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। वित्तीय मामलों में सावधानी जरूरी।
उपाय: शनिवार को सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
कुंभ (Aquarius)
टैरो कार्ड: Star
संकेत: आपकी आशाएं पूरी होंगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता, लोगों से सम्मान और नए अवसरों का द्वार खुलेगा। मन में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी।
उपाय: शनिवार को गरीबों को नीला वस्त्र दान करें।
मीन (Pisces)
टैरो कार्ड: The High Priestess
संकेत: अंतर्ज्ञान बेहद मजबूत होगा। आध्यात्मिकता, शोध और रचनात्मक कार्य में सफलता मिलेगी। किसी छुपे अवसर से लाभ संभव।
उपाय: गुरुवार को भगवान विष्णु का मंत्र जपें।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Content Writer
Niyati Bhandari