Tarot Card Rashifal (1st November): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन
punjabkesari.in Saturday, Nov 01, 2025 - 07:02 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष राशि (Aries Tarot Rashifal 2025)
टैरो कार्ड: The Emperor
यह सप्ताह आपके नेतृत्व और आत्मविश्वास का समय है। कार्यक्षेत्र में बड़े निर्णय आपके पक्ष में होंगे। पार्टनर आपकी सलाह को महत्व देंगे।
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
वृषभ राशि (Taurus Tarot Rashifal 2025)
टैरो कार्ड: The Hierophant
धार्मिक कार्यों और पारिवारिक जिम्मेदारियों में व्यस्त रहेंगे। पुराने विवाद सुलझेंगे। रिश्ते में स्थिरता और विश्वास बढ़ेगा। सेहत के प्रति लापरवाही न बरतें
उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।
मिथुन राशि (Gemini Tarot Rashifal 2025)
टैरो कार्ड: The Lovers
आपके लिए तरक्की और खुशियों का नया अध्याय खुल सकता है। कोई भी निर्णय सोच-समझकर लें। कोई पुराना रिश्ता फिर जुड़ सकता है।
उपाय: राधा-कृष्ण की पूजा करें।
कर्क राशि (Cancer Tarot Rashifal 2025)
टैरो कार्ड: The Moon
भावनात्मक रूप से संवेदनशील रहेंगे। सुनी-सुनाई बातों पर यकीन न करें। किसी निर्णय में भ्रम से बचें। रिश्ते में स्पष्टता जरूरी है।
उपाय: शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।
सिंह राशि (Leo Tarot Rashifal 2025)
टैरो कार्ड: Strength
आपका आत्मबल बढ़ेगा। करियर में प्रगति और सम्मान मिलेगा। साथी का सहयोग मिलेगा। बैलेंसड डाइट का सेवन आने वाली बिमारियों से बचा कर रखेगा।
उपाय: सूर्य देव को जल अर्पित करें।
कन्या राशि (Virgo Tarot Rashifal 2025)
टैरो कार्ड: The Hermit
आत्मचिंतन का समय है। किसी गुरु या मेंटर से मार्गदर्शन लें। अकेलापन महसूस होगा लेकिन अंत में समाधान मिलेगा। लव लाइफ में गर्माहट बनी रहेगी।
उपाय: पीपल वृक्ष को जल दें।
तुला राशि (Libra Tarot Rashifal 2025)
टैरो कार्ड: Justice
कर्म के अनुसार परिणाम मिलेंगे। प्रकृति आपके साथ हुए गलत का बदला लेगी। न्याय और संतुलन बनाए रखें। ईमानदारी रिश्तों को मजबूत बनाएगी।
उपाय: दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।
वृश्चिक राशि (Scorpio Tarot Rashifal 2025)
टैरो कार्ड: Death
बदलाव की शुरुआत होगी। पुरानी चीजों को छोड़ना पड़ेगा ताकि नया आरंभ हो सके। ब्रेकअप के बाद नई शुरुआत संभव है।
उपाय: कालभैरव की आराधना करें।
धनु राशि (Sagittarius Tarot Rashifal 2025)
टैरो कार्ड: Temperance
धैर्य और संतुलन आपकी सबसे बड़ी ताकत है। खुद को न खोएं। नई सीख मिलेगी। जो आगे बढ़ने में मदद करेगी। रिश्ते में परिपक्वता आएगी।
उपाय: तुलसी पूजा करें।
मकर राशि (Capricorn Tarot Rashifal 2025)
टैरो कार्ड: The Devil
भौतिक आकर्षण और लोभ से बचें। काम में फोकस जरूरी है। ईर्ष्या या नियंत्रण से बचें। कुछ नया होने वाला है, जो आपकी कल्पना से परे होगा।
उपाय: शनिदेव की आराधना करें।
कुंभ राशि (Aquarius Tarot Rashifal 2025)
टैरो कार्ड: The Star
नई उम्मीद और प्रेरणा मिलेगी। सपनों को हकीकत में बदलने का समय है। दूरस्थ संबंधों में सकारात्मकता बढ़ेगी। खुशियों का स्वागत करने के लिए तैयार रहें।
उपाय: गरीबों को जल और वस्त्र दान करें।
मीन राशि (Pisces Tarot Rashifal 2025)
टैरो कार्ड: The High Priestess
आपकी अंतर्ज्ञान शक्ति मजबूत होगी। रहस्यों का खुलासा संभव है। अपने दिल की सुनें, भ्रम में न रहें। नए फैसले आपके जीवन की दिशा निर्धारित करेंगे।
उपाय: दुर्गा माता को लाल पुष्प अर्पित करें।
