Tarot Card Rashifal (29th October): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Tuesday, Oct 28, 2025 - 01:56 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: कार्यक्षेत्र में अत्यधिक वर्क प्रेशर रहेगा। कानूनी विवाद खत्म होंगे। ऑफिस में सहकर्मी टीमवर्क को समझ कर मदद के लिए आगे आएंगें।
शुभाशुभ: शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व

वृष: उत्साह बढ़ेगा व सफलता मिलेगी। रुका हुआ पैसा मिलेगा। बिज़नेस में नई डील हेतु पड़ताल करेंगे। शाम को ऑफिशियल पार्टी में जाएंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व

मिथुन: निकट क्षेत्र की यात्रा करनी पड़ेगी। नए लोगों से मेलजोल फायदेमंद रहेगा। प्यार में सफलता मिलेगी। नए व्यक्ति से नज़दीकियां बढ़ेगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफेद, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम

कर्क: आर्थिक कारणों से परेशान रहेंगे। समस्याओं से राहत मिलेगी। कार्यक्षेत्र में सूझबूझ से काम लेंगे। आर्थिक मसले हल होंगे। सेहत बिगड़ेगी। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग नीला, शुभ दिशा पश्चिम

सिंह: फाइनेंशियल फैसले लेंगे। महत्वपूर्ण काम पूरे करेंगे। घर में शुभ कार्य होने के आसार बन रहे हैं। मित्रों संग सोशल मीडिया से संपर्क होगा। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 7, शुभ रंग मिश्रित, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व

कन्या: आध्यात्म की ओर आकर्षित होंगे। धामिर्क स्थान की यात्रा होगी। बौद्धिक काम में कामयाबी मिलेगी। इनकम का स्थायी सोर्स बनेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफेद, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम

तुला: ऑफिस में ज्यादा टाइम देना पड़ेगा। परिजन आपको लेकर परेशान रहेंगे। जिम्मेदारियां निभाएंगे। समय प्रमोशन के संकेत दे रहा है।
शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व

वृश्चिक: क्रिएटिव कामों में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक समस्या सताएगी। शाम तक पैसे की स्थिति में सुधार आएगा। करीबी दोस्त उधार मांगेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व

धनु: ऑफिशियल अकाउंट्स अपडेटेड रखें। ऑफिस के स्टाफ पर नजर रखेंगे। परिजनों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मन संतुलित रहेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग लाल, शुभ दिशा दक्षिण

मकर: व्यक्तिगत कार्यों में उलझे रहेंगे। सरकारी अफसरों से संपर्क होगा। विचार अमल में लाएंगे। शाम को खातिरदारी हेतु जेब ढीली होगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर

कुंभ: अत्यधिक ऑफिशियल काम रहेगा। भागदौड़ का फायदा मिलेगा। प्रतिभा पर भरोसा रख कर कार्य करेंगे। प्रेमी संग शाम रोमांटिक रहेगी।  
शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर

मीन: परिजनों का स्वास्थ्य परेशान करेगा। रोजमर्रा के कार्यों में दिन बीतेगा। कानूनी कागजात पर दस्तखत करते वक्त सावधान रहें।
शुभाशुभ:शुभ अंक 9, शुभ रंग लाल, शुभ दिशा दक्षिण


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News