Tarot Card Rashifal (27th October): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Monday, Oct 27, 2025 - 06:54 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष राशि: आज आपके लिए आर्थिक लाभ का दिन है। व्यापार में किए गए कार्यों से अच्छा मुनाफा होगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र का माहौल आपके अनुकूल रहेगा और सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा।

वृषभ राशि: आज आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे और किसी विशेष कार्य में माता-पिता का आशीर्वाद लेकर निकलें तो सफलता मिलेगी। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, खासकर माता से अनबन हो सकती है। बच्चों का अच्छा बर्ताव और उनकी सफलता आपको खुशी देगी।

मिथुन राशि : आज कार्यस्थल पर असहमति या मतभेदों का सामना करना पड़ सकता है। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें, निर्णय क्षमता प्रभावित रह सकती है।कार्यस्थल पर जैसा माहौल है, उसे वैसा ही रहने दें और परिवर्तन की इच्छा फिलहाल टाल दें।

कर्क राशि: आज  व्यक्तिगत उपलब्धियों पर आपका जोर रहेगा। बड़ों की मदद से कामकाज में सफलता मिलेगी। शुभ सूचना प्राप्त होगी। काम-काज में बड़ों की मदद से सफलता बढ़ेगी।

सिंह राशि: आज सामाजिक मामलों में सकारात्मकता बढ़ेगी। भाईचारे और विश्व बंधुत्व पर ध्यान देंगे। मित्रों और प्रियजनों से भेंट होगी। साहसिक गतिविधियों में तेजी आएगी। आर्थिक कार्यों पर फोकस होगा। अधिकारियों से तालमेल रहेगा।

कन्या राशि: आज  व्यवस्था संवारने का प्रयास बना रहेगा। पेशेवर लोगों के लिए मिश्रित स्थिति रहेगी। जल्दबाजी में आकर निर्णय लेने से बचें। दिखावे और बड़बोलेपन की आदत छोड़ें।

तुला राशि: आपको आज के दिन सतर्क रहने की जरूरत है। व्यवसाय के क्षेत्र में कोई भी फैसला सोच-समझकर लेना होगा। जोखिम भरे कार्य करने से बचें। मधुर वाणी के साथ किसी भी परिस्थिति को संभालना होगा, इससे सफलता मिलेगी।

वृश्चिक राशि: आज  सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे और नए कारोबार की शुरुआत कर सकते हैं। व्यापार में लाभ होगा। आपके करियर व्यापार में अवसर बढ़ेंगे। रचनात्मक सोच से काम लेंगे।

धनु राशि: आज दिन मेहनत भरा रहेगा। भाग्य से कार्य सधेंगे। करीबियों के संग शुभ समय बिताएंगे।  हर क्षेत्र में उन्नति और विस्तार के अवसर बनेंगे। कार्य व्यापार में लाभ बढ़ेगा। आस्था और आत्मविश्वास बढ़ाएं।

कर राशि: आज आपको कोई शुभ सूचना मिल सकती है। धन संबंधी समस्या हल होगी। पारिवारिक विवाद हो सकता है, धैर्य रखें।  घर-परिवार का साथ मिलेगा। प्रेम पक्ष को बल मिलेगा।

कुंभ राशि: आज दिन उत्साह भरा रहेगा। सीखने, यात्रा और अलग दृष्टिकोणों से जुड़ने का दिन है। कारोबार में सोच-विचार कर निवेश करें। जीवन साथी का साथ मिलेगा।

मीन राशि: आज नए कारोबार की शुरुआत कर सकते हैं। पद प्रतिष्ठा पूर्ववत रहेगी। किसी प्रियजन से मुलाकात हो सकती है। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा। जीवनसाथी के साथ कुछ पल सुकून भरे बिता सकते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News