Tarot Card Rashifal (22nd October): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Tuesday, Oct 21, 2025 - 02:01 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: महत्वपूर्ण समय का लाभ उठाएं। जरूरी काम दोपहर तक निपटा लें। प्रयासों में अड़चनें आएंगी। विरोधी वर्ग परेशानियां खड़ी करेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम

वृष: दांपत्य जीवन में अनुकूलता रहेगी। दौड़-भाग व परिश्रम के अच्छे नतीजे मिलेंगे। भौतिक सुख-साधनों में निश्चित वृद्धि होगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर

मिथुन: घरेलू क्लेश परेशान करेंगे। ग्रह स्थिति खर्चीली साबित होगी। कारोबार में विश्वासपात्र से धोखा मिलेगा। सावधान होकर काम करें।
शुभाशुभ: शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम

कर्क: सुख-सुविधा के साधन प्राप्त होंगे। अकस्मात लाभदायक कार्य पूरे होंगे। दुर्भाग्य से निश्चित मिलेगी मुक्ति। साख मज़बूत होगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 1, शुभ रंग मेहरून, शुभ दिशा पूर्व

सिंह: शारीरिक कष्ट के कारण हुए खर्च से दुखी रहेंगे। करियर में नई रणनीति अपनानी पड़ेगी। नियोजित योजनाओं पर अमल करेंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग लाल, शुभ दिशा पूर्व

कन्या: स्थाई व्यवसाय से लाभ होगा। बुजुर्गों की सेवा में रूचि बढ़ेगी। प्रयास और दौड़भाग निरर्थक रहेंगे। धनहानि के संकेत हैं।
शुभाशुभ: शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम

तुला: व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे। प्रभावशाली व्यक्ति मददगार साबित होगा। पेचीदा काम सफल रहेंगे। लक हर काम में साथ देगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर

वृश्चिक: नौकरी में उन्नति के संकेत हैं। सूझबूझ से किए कार्य सफल रहेंगे। शुभ कार्य की योजना बनेगी। अधिकारी सहयोग करेंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 8, शुभ रंग काला, शुभ दिशा पश्चिम

धनु: साजिशों से सतर्क रहें। लाभार्जन से रुकावट दूर होगी। महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता मिलेगी। जीवन में उत्साह बना रहेगा। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफेद, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व

मकर: घर के रखरखाव का कार्य होने के संकेत हैं। काम लटकने से परेशान रहेंगे। व्यक्ति विशेष के सहयोग के बावजूद काम नहीं बनेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 7, शुभ रंग ग्रे, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व

कुंभ: करियर में प्रगति से धन लाभ होगा। अधिकारी कामकाज की सराहना करेंगे। चंचल मन को कंट्रोल करें। अनावश्यक विवादों से बचें।
शुभाशुभ: शुभ अंक 7, शुभ रंग ग्रे, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व

मीन: लंबित कार्यों की पूर्णता से खुशी बढ़ेगी। धन कोष की वृद्धि के साथ ही लाइफस्टाइल पर खर्चा बढ़ेगा। प्रोफेशनल सक्सेस मिलेगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफ़ेद, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व   

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News