Tarot Card Rashifal (21st October): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन
punjabkesari.in Monday, Oct 20, 2025 - 02:00 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष: महत्वपूर्ण काम को दो दिनों तक टालें। अच्छी आर्थिक स्थिति में से कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। प्रोफेशन में योजनाओं का शुभारंभ होगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 1, शुभ रंग मेहरून, शुभ दिशा पूर्व
वृष: मीटिंग टाल दें। पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। धन निवेश लाभ देगा। प्रोफेशन में प्रगति होगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 7, शुभ रंग ग्रे, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व
मिथुन: अधिकारी सहयोग करेंगे। दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी। नया कार्य प्रारंभ करेंगे। उत्साह बना रहेगा। पार्टनर से वैचारिक मतभेद होंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व
कर्क: लाभदायक परिणाम मिलेंगे। कोई विशेष काम बनेगा। पार्टनरशिप में नए प्रस्ताव मिलेंगे। प्रेम प्रसंगों में निश्चित सफलता मिलेगी।
शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व
सिंह: आर्थिक प्रयास सफल होंगे। यात्राएं लाभकारी रहेगी। मित्रों से लाभ होगा। सोशल प्रेस्टीज बढ़ेगी। प्रॉपर्टी संबंधी विवाद निपटेंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 2, शुभ रंग सफेद, शुभ दिशा उत्तर-पश्चिम
कन्या: चापलूस मित्रों से दूर रहें। परिजनों से क्लेश होगा। व्यावहारिक निर्णय लें। स्टूडेंट्स को लाभ मिलेगा। पार्टनर से सुख मिलेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व
तुला: रिश्तों में सुधार होगा। सामूहिक प्रोग्राम में मित्रों से मिलेंगे। धनलाभ के नए मार्ग खुलेंगे। कानूनी वाद-विवाद की अवहेलना न करें।
शुभाशुभ: शुभ अंक 7, शुभ रंग ग्रे, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व
वृश्चिक: सरकारी काम आगे बढ़ेंगे। नए काम की योजना बनेगी। अटका धन वसूल होगा। पारिवारिक आयोजनों से खुश रहेंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 1, शुभ रंग मेहरून, शुभ दिशा पूर्व
धनु: मानहानि व धन हानि के संकेत हैं। गृहक्लेश की संभावना है। नौकरी में जूनियर्स असहयोग करेंगे। फॅमिली लाईफ तनावपूर्ण रहेगी।
शुभाशुभ:शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम
मकर: आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पुरानी योजना कि पूर्णता के प्रयास होंगे। सामाजिक वर्चस्व बढ़ेगा। पारिवारिक सुख मिलेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग नारंगी, शुभ दिशा दक्षिण
कुंभ: काम में रुकावटें आएंगी। वादा-खिलाफ़ी से दिक्कतें आएंगी। आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतें। जोखिमपूर्ण सौदे नुकसान देंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग नारंगी, शुभ दिशा दक्षिण
मीन: प्रेमी संग डेट पर जाएंगे। सर्विसमैन को इच्छित लाभ मिलेगा। जोखिमपूर्ण कामों से बचें। काम में जोश बढ़ेगा।
शुभाशुभ:शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम