Tarot Card Rashifal (17th October): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Saturday, Oct 18, 2025 - 06:52 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष: सरकारी महकमों के आपके विरूद्ध कार्यवाही ठंडी पड़ेगी। अर्थ क्षेत्र प्रभवित होगा। कानूनी फंदे में फंस सकते हैं। सूझबूझ से काम लें।
शुभाशुभ: शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला, शुभ दिशा नैऋत्य

वृष: परिश्रम से सफलता मिलेगी। उत्साह व उर्जा से भरपूर रहेंगे। विकास कार्यों में सफलता मिलेगी। ऑफिस में अधिकारी सहयोग करेंगे। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 1, शुभ रंग मेहरून, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व

मिथुन: मेहनत करने में जुट जाएंगे। काम जल्दी पूरा करेंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। अनावश्यक कार्यों पर खर्च करना पड़ेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग नारंगी, शुभ दिशा दक्षिण

कर्क: धार्मिक व्यक्ति के दार्शनिक विचारों को सुनेंगे। शांत व सहज रहेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आर्थिक लेन-देन में सावधानी रखें। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 6, शुभ रंग गुलाबी, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व

सिंह: मनोबल में वृद्धि होगी। धन व प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। अफवाह वश लक्ष्यहीनता आएगी। अनिश्चय की स्थिति से बाहर निकलें।
शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर

कन्या: राजनैतिक क्षेत्र में उन्नति होगी। ठोस संगठन से जुड़ने के योग हैं। जीवन ध्येय पूरा करने के मौके मिलेंगे। पद लाभ मिलेगा।
शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग नारंगी, शुभ दिशा दक्षिण

तुला: प्रयास से अर्थ क्षेत्र सुधरेगा। ज्युनियर की गलतियां भी माफ करेंगे। व्यवहार उदार रहेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 1, शुभ रंग मेहरून, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व

वृश्चिक: गैरों पर कीमती समय बर्बाद करेंगे। नई जिम्मेदारी मिलेगी। संपत्ति संबंधी कार्य बनेंगे। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ सहयोग करेंगे। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 4, शुभ रंग नीला, शुभ दिशा नैऋत्य

धनु: सिद्धातों पर डटे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में दूसरों के भरोसे न रहकर अपनी शर्तों पर काम करेंगे। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है सचेत रहें।
शुभाशुभ: शुभ अंक 7, शुभ रंग ग्रे, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व

मकर: परिजन तनावपूर्ण स्थिति में डाल सकते हैं। भविष्य में विडम्बना भरी परिस्थति के योग हैं। भावनात्मक प्रसंग सामने आएंगे।
शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तर

कुंभ: जरूरी काम बनने से लाभदायक अवसरों की प्राप्ति होगी। सौभाग्यवश रुका हुआ धन हाथ लगेगा। गुड न्यूज़ मिलने के योग हैं।
शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तर

मीन: प्रेमी के लिए उपहार खरीदने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में काम का प्रेशर बढ़ेगा। सूझबूझ से काम लेंगे। तनाव में कमी आएगी। 
शुभाशुभ: शुभ अंक 7, शुभ रंग ग्रे, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News