Tarot Card Rashifal (6th October): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन
punjabkesari.in Sunday, Oct 05, 2025 - 02:00 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपके नए संपर्क बन सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आज कामकाज में सफलता मिलेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन में आनंद रहेगा। निवेश से फायदा हो सकता है। सेहत सही रहेगी।
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आज कामकाज में भाग्य का साथ मिलेगा। करियर में प्रगति होगी। व्यापार में घर के सदस्यों का साथ मिलेगा। आज बाहर का खाना न खाएं, सेहत सही रहेगी।
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। व्यापार के दौरान नए लोगो से मुलाकात हो सकती है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। सेहत के लिहाज से दिन बढ़िया रहेगी।
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। युवाओं को पसंद का काम मिल सकता है। छात्रों को सफलता मिल सकती है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। सामाजिक कार्यो में रुचि बढ़ सकती है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। धन प्राप्ति के योग बन सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। घर में अचानक से मेहमान दस्तक दे सकते हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।संतान से शुभ समाचार मिल सकता है। सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है।
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। बिजनेस करने वाले जातकों को अच्छी डील मिल सकती है। परिवार में चल रहे पुराने विवाद खत्म हो जाएंगे। किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिल सकता है। सेहत के लिहाज से दिन सही रहेगा।
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को काम में सफलता मिल सकती है। कामकाज के सिलसिले में यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले सही रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज प्रयास सफल होंगे। नौकरीपेशा जातक खुद का काम शुरु करने का बारे में सोच सकते हैं। दोस्तों के साथ मूवी देखने जा सकते हैं। मानसिक शांति बनी रहेगी।
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। आज किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करवा सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी।
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज कोई सुखद समाचार मिल सकता है। पार्टनर के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। व्यापार में प्रगति होने के योग है। सेहत ठीक-ठाक रहेगी।