Tarot Card Rashifal (27th September): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Friday, Sep 26, 2025 - 02:29 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष राशि- रिश्तों में नयी ऊर्जा लेकिन अहंकार से बचें। नए प्रोजेक्ट में सफलता, अचानक लाभ संभव। तनाव कम रखें, नींद पर ध्यान दें। नई शुरुआत करें, आत्मविश्वास बढ़ाएं। गुस्सा और जल्दबाजी से बचें।
उपाय: मंगलवार को हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करें।
शुभ रंग: लाल
शुभ दिशा: पूर्व

वृषभ राशि- संबंधों में स्थिरता, पार्टनर से सहयोग मिलेगा। कामकाज में प्रगति, निवेश में सावधानी रखें। पेट से जुड़ी समस्या संभव।
क्या करें: धैर्य रखें और योजनाओं पर फोकस करें।
क्या न करें: आलस और टालमटोल न करें।
उपाय: शुक्रवार को माता लक्ष्मी को खीर अर्पित करें।
शुभ रंग: सफेद
शुभ दिशा: उत्तर

मिथुन राशि- रोमांस और आकर्षण बढ़ेगा। नौकरी बदलने का मौका मिलेगा। खांसी-जुकाम से परेशान हो सकते हैं।
क्या करें: संवाद स्पष्ट रखें, नेटवर्क बढ़ाएं।
क्या न करें: किसी पर अति विश्वास न करें।
उपाय: गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं।
शुभ रंग: हरा
शुभ दिशा: पश्चिम

कर्क राशि- पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। संपत्ति से लाभ, नौकरी में पदोन्नति संभव। मानसिक शांति जरूरी।
क्या करें: परिवार संग समय बिताएं।
क्या न करें: भावुकता में निर्णय न लें।
उपाय: सोमवार को शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।
शुभ रंग: सफेद
शुभ दिशा: उत्तर-पूर्व

सिंह राशि- पार्टनर के साथ ईगो टकराव हो सकता है। नए कॉन्ट्रैक्ट और अवसर मिलेंगे। हड्डियों और जोड़ों का ध्यान रखें।
क्या करें: आत्मविश्वास रखें, नई योजना बनाएं।
क्या न करें: जिद और आलस्य से बचें।
उपाय: रविवार को सूर्य को अर्घ्य दें।
शुभ रंग: सुनहरा
शुभ दिशा: पूर्व-दक्षिण

कन्या राशि- रिश्तों में मधुरता आएगी। मेहनत का फल मिलेगा, नया व्यापार लाभकारी। पाचन तंत्र कमजोर हो सकता है।
क्या करें: सूझबूझ से काम करें।
क्या न करें: छोटी बातों पर तनाव न लें।
उपाय: तुलसी में जल दें।
शुभ रंग: हरा
शुभ दिशा: दक्षिण

तुला राशि- रोमांटिक समय, विवाह योग बन सकता है। आर्थिक लाभ और मान-सम्मान मिलेगा। त्वचा की समस्या संभव।
क्या करें: रिश्तों में पारदर्शिता रखें।
क्या न करें: दिखावा और फिजूलखर्ची न करें।
उपाय: शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की आराधना करें।
शुभ रंग: नीला
शुभ दिशा: पश्चिम-दक्षिण

वृश्चिक राशि- पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी। नौकरी और व्यापार में उन्नति। रक्तचाप पर नियंत्रण रखें।
क्या करें: मेहनत और ईमानदारी से काम करें।
क्या न करें: गुप्त बातों का खुलासा न करें।
उपाय: मंगल ग्रह की पूजा करें।
शुभ रंग: लाल
शुभ दिशा: दक्षिण

धनु राशि- पार्टनर के साथ रोमांटिक समय। विदेश यात्रा या लाभ की संभावना। कमर-दर्द से परेशानी।
क्या करें: नए अवसरों को स्वीकार करें।
क्या न करें: आलस और लापरवाही न करें।
उपाय: पीपल वृक्ष में जल चढ़ाएं।
शुभ रंग: पीला
शुभ दिशा: पूर्व

मकर राशि- रिश्तों में मजबूती आएगी। व्यापार में बड़ा लाभ संभव। घुटनों और हड्डियों की तकलीफ।
क्या करें: गंभीरता से काम करें।
क्या न करें: दूसरों पर निर्भर न रहें।
उपाय: शनिवार को शनि देव को सरसों का तेल चढ़ाएं।
शुभ रंग: काला
शुभ दिशा: उत्तर

कुंभ राशि- नए रिश्ते बन सकते हैं। अचानक लाभ होगा। नशे और आदतों से दूर रहें।
क्या करें: क्रिएटिव कार्यों पर ध्यान दें।
क्या न करें: गलत संगति से बचें।
उपाय: शनिवार को गरीबों को काला कपड़ा दान करें।
शुभ रंग: नीला
शुभ दिशा: पश्चिम

मीन राशि- संबंधों में मधुरता और सहयोग। आर्थिक स्थिरता मिलेगी। मानसिक थकान और तनाव संभव।
शुभ रंग: पीला
शुभ दिशा: उत्तर-पूर्व
क्या करें: ध्यान और साधना करें।
क्या न करें: अति भावुक न हों।
उपाय: भगवान विष्णु को पीली वस्तुएं अर्पित करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News