Tarot Card Rashifal (14th September): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Saturday, Sep 13, 2025 - 02:38 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज आपका आत्मविश्वास चरम पर रहेगा। आप अपनी बात दूसरों के सामने प्रभावी तरीके से रख पाएंगे। नेतृत्व क्षमता दिखाने का अवसर मिलेगा। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम उठाएं। लव पार्टनर के साथ डिनर के लिए जाएंगे।    स्वास्थ्य में सुधार होगा।

वृष - आज आपकी मेहनत रंग लाएगी। कोई पुराना प्रोजेक्ट सफल हो सकता है। निजी जीवन में समझदारी से काम लें, रिश्तों में अनावश्यक तनाव से बचें। संतान की तरफ से कोई अच्छी खुशखबरी मिल सकती है। पेट की समस्या से परेशान रहेंगे।

मिथुन- आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए सामान्य रहने वाला है। ससुराल पक्ष से धन लाभ होने की संभावना है। भाई की शादी पक्की होने से घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। इस राशि के छात्रों को घूमने-फिरने के दौरान कोई खास जिम्मेदारी मिल सकती है।

कर्क- आज का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए बेहतर रहेगा। बिजनेस के किसी काम को लेकर विदेश यात्रा करने का मौका मिलेगा। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। सिंगल क्रश को अपने दिल की बात कहने के लिए दोस्तों का सहारा लेंगे।

सिंह- सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोग पैसों को लेकर किसी पर भी आंख मूंद कर भरोसा न करें, नहीं तो पछताना पड़ सकता है। युवा मन को शांत रखने के लिए मंदिर जाएंगे। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।

कन्या- कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। परिवार के किसी सदस्य को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। कार्यक्षेत्र में किसी काम को लेकर अधिकारियों के साथ बहस होने की संभावना है। जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा।

तुला- आज आपके संबंधों में मधुरता आएगी। दोस्तों और सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें, अनावश्यक खर्च से बचें। कार्यक्षेत्र में कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। जो लोग लंबे समय से नौकरी की तलाश में थे, उन्हें अच्छी जॉब मिल सकती है।

वृश्चिक- आज परिवार और घर के मामले आपके ध्यान में रहेंगे। काम के मामले में थोड़ा संघर्ष हो सकता है, लेकिन धैर्य रखें, सफलता आपके कदम चूमेगी। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी। माता-पिता की सेहत का खास ध्यान रखें।

धनु- आज आपका संचार कौशल बढ़ेगा। नए लोगों से मिलने और बातचीत करने के लिए दिन अच्छा है। आर्थिक स्थिति में सुधार होने के संकेत हैं। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी की तरफ से कोई स्पेशल तोहफा मिल सकता है।

मकर- आज का दिन मकर राशि के जातकों के लिए उत्तम रहने वाला है। जो लोग रिलेशन में हैं, वो अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए इंटिमेसी का सहारा लेंगे। जायदाद को लेकर चल रहा विवाद समाप्त हो सकता है। माता की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा।  

कुंभ- आज आपका मन थोड़ा अस्थिर रह सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जो आपके करियर के लिए फायदेमंद होंगी। कानूनी मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। इस राशि के छात्रों का दिन खुशनुमा रहने वाला है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मीन- आज आपकी ऊर्जा में वृद्धि होगी। नए काम शुरू करने के लिए यह समय उपयुक्त है। ध्यान रखें कि आप अपने बोलचाल में संयम रखें, क्योंकि अचानक कही गई बात से गलतफहमी हो सकती है। परिवार के साथ समय बिताने से मन को शांति मिलेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News