Tarot Card Rashifal (13th September): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Friday, Sep 12, 2025 - 02:00 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज का दिन खास रहने वाला है। अधिकारियों को खुश करने में कामयाब रहेंगे। घर में चल रही समस्याओं का अंत होगा। साहित्य से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। पत्रकारों के लिए दिन महत्वपूर्ण है। जीवनसाथी से उपहार मिल सकता है। चेहरे का खास ख्याल रखें।

वृष- जो लोग सरकारी नौकरी की परीक्षा के लिए तैयारी कर रहे हैं उन्हें सफलता हाथ लगेगी। कार्यक्षेत्र में जानबूझ कर काम को टालने की भूल न करें, इससे आपको भारी नुकसान झेलना पड़ेगा। साथी से मीठा बोलकर अपने सभी अधूरे काम पूरे करवाएंगे। पुराने संबंध फिर से जाग सकते हैं।

मिथुन- सुख-सुविधाओं की चीजों में अधिक खर्च हो सकता है। परिवार के प्रति अपने दायित्व को निभाने में सफल रहेंगे। अपने अच्छे कर्मों से आस-पास के माहौल में बदलाव लाने में सक्षम रहेंगे। नए संपर्क भाग्योदय में सहायक हो सकते हैं। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आय के स्रोत बढ़ेंगे।

कर्क- आज दिन मिलाजुला रहेगा। सोच-विचार कर ही किसी बड़े फैसले को अंतिम रूप दें। कोई ऐसी बात सामने आ सकती है, जिससे परेशानी होगी। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण जरूरी काम रुकेंगे। इस राशि के छात्रों को पढ़ाई में कड़ी मेहनत करनी होगी। अपने आसपास साफ-सफाई का ध्यान रखें।

सिंह- आज किस्मत आपका साथ देगी। छात्रों को कुछ नया सीखने को मिलेगा। अधिकारियों के मुंह से प्रशंसा सुनेंगे। घर के सभी काम समय रहते पूरे हो जाएंगे। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी उलझी हुई स्थिति में अपनों से समाधान जरूर मिलेगा। व्यवसाय में धन लाभ के अवसर मिलेंगे।

कन्या- आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। रिश्तेदारों से बात कर मन को संतुष्टि मिलेगी। सूझबूझ से सभी व्यावसायिक समस्याओं को आसानी से हल कर सकेंगे। अगर नौकरी कर रहे हैं तो अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। धन को किसी सरकारी योजना में लगाएंगे। काम के प्रति एकाग्रता बनाए रखेंगे तो अच्छा होगा।

तुला- आज का दिन अच्छा रहेगा। कामकाज में चल रहा तनाव खत्म होगा। अपनी सकारात्मक सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे। इस राशि के मालिको को कईं बुकिंग एक साथ मिलेंगी। किसी की मदद करने का मौका मिलेगा। धन लाभ के कुछ नए अवसर भी मिलेंगे। खुद को फिट महसूस करेंगे।

वृश्चिक- आज का दिन शानदार है। पूरे दिन आपके चेहरे पर प्रसन्नता दिखेगी। नए विचारों से आर्थिक तौर पर फायदा होगा। बच्चों के साथ कहीं घूमने के लिए जाएंगे। कोशिशें फलदायी रहेंगी। आर्थिक स्थिति बेहतर होती दिखेगी। शाम का समय दोस्तों के साथ बीतेगा, उनके साथ मिलकर पुरानी यादें भी ताजा कर सकते हैं।

धनु- आज का दिन शुभ कार्य करने में व्यतीत होगा। घर में धार्मिक गतिविधियों का आयोजन करेंगे और साथ ही धार्मिक स्थलों की यात्रा भी हो सकती है। व्यवसाय में मेहनत रंग लाएगी, सोच से ज्यादा धन लाभ होगा। अपने काम से ऑफिस में बॉस को अचंभित कर देंगे। खुद को तरोताजा महसूस करेंगे।

मकर- अचानक हुआ धन लाभ आपको हैरान कर देगा। निजी रिश्तों में गलतफहमी के चलते दरार आ सकती है, गुस्से को काबू में रखें नहीं तो बात अधिक बिगड़ जाएगी। व्यवसाय में मिली सफलता को कारण आपका संपर्क क्षेत्र बढ़ेगा, जिससे बड़े-बड़े फायदे देखने को मिलेंगे। अटके हुए कार्य पूरे होंगे।

कुंभ-  कुंभ राशि के जातकों के सारे रुके काम आज पूरे होंगे। विवादों को सुलझाने का प्रयास करेंगे, सामने वालों की भी सकारात्मक प्रतिक्रिया देख आपके दिल को खुशी का एहसास होगा। बच्चे अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं, पढ़ाई में ज्यादा ध्यान लगाने की आवश्यकता है। सेहत की दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा।

मीन- जोश में आकर कोई ऐसा फैसला न लें, जिससे भविष्य में पछताना पड़े। कुछ निजी कारणों से काम में मन नहीं लगेगा, ऐसे में खुद को शांत रखने की कोशिश करेंगे। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने के योग बन रहे हैं। मानसिक तनाव से राहत मिलेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News