Tarot Card Rashifal (8th September): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Monday, Sep 08, 2025 - 06:40 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज आपको करियर को लेकर कुछ नए मौके मिल सकते हैं। परिवार में कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है। इस राशि के छात्र उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का प्रोग्राम बनाएंगे।  

वृष - वृष राशि वालों के लिए आज थोड़ा संवेदनशील दिन हो सकता है। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। मन शांत रखने की कोशिश करें और बड़े निर्णय सोच-समझकर लें। प्रेम जीवन में मिठास आएगी। परिवार के किसी सदस्य की सेहत अचानक बिगड़ सकती है।

मिथुन- आज भावनाओं में बहने से बचें। काम में मन नहीं लगेगा, लेकिन प्रयास जारी रखें। आर्थिक लेन-देन सोच-समझकर करें। परिवार का साथ मिलेगा और संतान से जुड़ी कोई खुशी मिल सकती है। लव लाइफ में रोमांस की गर्माहट बनी रहेगी। सेहत ठीक रहेगी।

कर्क- आज का दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। करियर में नई दिशा मिल सकती है। नेतृत्व क्षमता दिखाने का अवसर मिलेगा। प्रेम जीवन में सकारात्मकता रहेगी। इस राशि के छात्रों को घूमने-फिरने के दौरान कई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

सिंह- आज आप नई योजनाएं बना सकते हैं, जो भविष्य में लाभदायक होंगी। किसी पुराने मित्र से विवाद हो सकता है, लेकिन संयम रखें। घर में रिश्तेदारों के आने से घर में चहल-पहल बनी रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। छात्रों के लिए दिन अच्छा है।

कन्या- आज आप रचनात्मक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। मित्रों से सहयोग मिलेगा। करियर में नई संभावनाएं बन सकती हैं। दिमाग में नए विचार आएंगे, जिनसे भविष्य में फायदा होगा। इस राशि के युवा अपने भविष्य को लेकर कोई अहम फैसला लेंगे।

तुला- तुला राशि वालों के लिए आज संतुलन बनाए रखना जरूरी है। परिवार और काम के बीच समय बांटना पड़ सकता है। निवेश के लिए दिन शुभ नहीं है, सोच-विचार के बाद ही कोई निर्णय लें। ससुराल के पक्ष से धन लाभ होने की संभावना है। पेट की समस्या से परेशान रहेंगे।

वृश्चिक- आज कार्यक्षेत्र में सतर्कता बरतें। कोई आपकी योजना में रुकावट डाल सकता है। जीवनसाथी से भावनात्मक सहयोग मिलेगा। पुराना कर्ज चुकाने का मौका मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ अकेले में समय व्यतीत करने का मौका मिलेगी। सेहत का ध्यान रखें।

धनु- धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्तम रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को धन लाभ होने की संभावना है। परिवार के किसी सदस्य को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। किसी दोस्त के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं।

मकर- आज कार्यस्थल पर आपकी मेहनत की सराहना होगी। किसी पुराने दोस्त से जुड़ने का मौका मिलेगा। आर्थिक रूप से लाभदायक दिन है। कोर्ट-कचहरी के मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा। सेहत को लेकर थोड़ी सतर्कता बरतें और ठंडी चीजों से परहेज करें।

कुंभ- आज आप अपनी बातों से लोगों को प्रभावित कर पाएंगे। व्यापार में लाभ के योग हैं। दांपत्य जीवन में कुछ तनाव आ सकता है, लेकिन संवाद से हल निकलेगा। यात्रा के योग भी बन रहे हैं। भाई की शादी पक्की होने से घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा।
 
मीन- आज का दिन ऊर्जा से भरपूर रहेगा। कोई नया कार्य शुरू करने का अवसर मिल सकता है। आत्मविश्वास बढ़ेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। संतान की तरफ से कोई स्पेशल तोहफा मिल सकता है। माता की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News