Tarot Card Rashifal (4th September): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Wednesday, Sep 03, 2025 - 02:39 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष (Aries) – The Chariot
आज आप किसी कठिन परिस्थिति पर विजय पा सकते हैं। निर्णय दृढ़ रखेंगे तो सफलता पक्की है। रिश्तों में ईगो से बचें। विवाह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। किसी काम को लेकर यात्रा पर जा सकते हैं
उपाय- पान न खाएं।

वृषभ (Taurus) – Queen of Pentacles
आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। घर-परिवार में सुकून का माहौल रहेगा। नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आज जरूरतमंद की मदद करने से पुण्य मिलेगा। स्वास्थ्य में हल्का उतार-चढ़ाव संभव है।
उपाय- प्याज और लहसुन न खाएं।

मिथुन (Gemini) – The Lovers
रिश्तों को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है। दिल और दिमाग के बीच संतुलन बनाने की ज़रूरत है। किसी की छुपी हुई भावनाएं आज सामने आ सकती हैं, चौंकने के लिए तैयार रहें।
उपाय- कांसे के बर्तनों का प्रयोग न करें।

कर्क (Cancer) – The Moon
कुछ बातें स्पष्ट न होने से मन भ्रमित रह सकता है। भरोसेमंद व्यक्ति से सलाह लें। ध्यान और प्रार्थना से शांति मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी रणनीति की सराहना हो सकती है, लेकिन थोड़ा धैर्य रखना जरूरी होगा।
उपाय- तेल में बना हुआ खाना न खाएं।

सिंह (Leo) – Strength
आज साहस और धैर्य की परीक्षा होगी। कोई वरिष्ठ व्यक्ति आपकी योग्यता की परख करेगा। आप अपनी आंतरिक शक्ति से हर स्थिति संभाल लेंगे। आत्मविश्वास से आगे बढ़ें। अध्यात्म के कार्यों के प्रति रुचि रहेगी।
उपाय- दिन के समय न सोएं।

कन्या (Virgo) – Ace of Swords
कार्यक्षेत्र में कोई नया अवसर मिलेगा। कानूनी मामलों में राहत मिल सकती है। आर्थिक मामलों में स्थितियां संतुलित रहेंगी, कोई अप्रत्याशित खर्च सामने आ सकता है पर आप उसे सहजता से संभाल लेंगे।
उपाय- झूठ न बोलें।

तुला (Libra) – Justice
आज निष्पक्ष रहना जरूरी है। किसी विवाद में सच्चाई और संतुलन बनाए रखें। कर्म के अनुसार परिणाम मिलेंगे। धन से जुड़ी योजनाओं में सुधार होगा। परिवार को लेकर लव लाइफ में बाधा आ सकती है, अकेले आगे बढ़ें।
उपाय- क्रोध न करें।

वृश्चिक (Scorpio) – Death
कोई पुरानी आदत, रिश्ता या स्थिति आज समाप्त हो सकती है। यह अंत नए आरंभ का संकेत है इसलिए परिवर्तन को अपनाएं। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।
उपाय- महालक्ष्मी को नीले रंग का कमल चढ़ाएं।

धनु (Sagittarius) – The Sun
कामयाबी आपके कदम चूमेगी। सरकारी काम पूरे होंगे। किसी गोपनीय सूचना से आपको लाभ हो सकता है। परिवार में भी हंसी-खुशी का माहौल रहेगा। साथी के साथ रोमांटिक समय व्यतीत करेंगे।
उपाय- चावल न खाएं।

मकर (Capricorn) – The Hermit
आज का दिन आपके लिए आत्मविश्लेषण और सकारात्मक ऊर्जा का संगम लेकर आया है। किसी बुजुर्ग का मार्गदर्शन सहायक होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने सहयोगी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।
उपाय- अनार का दान करें।

कुंभ (Aquarius) – Wheel of Fortune
अचानक धन लाभ या नए मौके मिल सकते हैं। परिस्थिति में तेजी से बदलाव होगा। आज के कामों को कल पर टालने से बचें। पारिवारिक रिश्तों में थोड़ा संयम बनाए रखना होगा। विरोधी नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं।  
उपाय- किसी की चुगली न करें।

मीन (Pisces) – Two of Cups
आज सृजन और सुख-संपन्नता का दिन है। धन लाभ की संभावना। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। घर-परिवार में आनंद रहेगा। रोमांस में गर्माहट। किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।
उपाय- मां दुर्गा की पूजा करें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News