Tarot Card Rashifal (23rd August ): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन
punjabkesari.in Friday, Aug 22, 2025 - 02:42 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष- आज किसी भी परिस्थिति में विवेक से काम लें। छात्र फालतू की बात छोड़कर पढ़ाई पर ध्यान दें। कार्यक्षेत्र में लाभ के अवसर हाथ से निकल सकते हैं। घर-परिवार में सुख-शांति रहेगी। दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बनाएंगे।
वृष- आज आपका आत्मविश्वास सबसे बड़ी ताकत बनेगा। सबकी नज़रें आप पर रहेंगी। किसी नए काम की शुरुआत करने का समय है। आपके शब्द लोगों को आकर्षित करेंगे। परिवार में सुखद क्षण मिलेंगे।
मिथुन- आज का दिन मिथुन राशि वालों के लिए बहुत ही लाभकारी रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में मिले काम को पूरी मेहनत से निभाने की कोशिश करेंगे। व्यापार कर रहे लोग मन लगाकर काम करें तो लाभ मिलेगा। परिवार वालों के साथ किसी रिश्तेदार के घर जाने का प्लान बनाएंगे।
कर्क- आज व्यापार को लेकर चल रही बेचैनी दूर हो जाएगी। युवा वर्ग अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। बेवजह के विवाद को बढ़ावा न दें। कार्यस्थल की जिम्मेदारियों में इजाफा होगा। घर की किसी बात को लेकर चिंता रहेगी।
सिंह- आज सारी परेशानी को पीछे छोड़ कर कामकाज में व्यस्त रहेंगे। ऑफिस में अपने विरोधियों से तारीफ सुनने को मिलेगी। किसी भी बिजनेस को शुरू करने से पहले थोड़ा सोच-विचार कर लें। छात्रों के परीक्षा में अच्छे परिणाम से घर वालों का नाम रोशन होगा।
कन्या- आज किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। अगर यात्रा पर जाएंगे तो लाभ संभव हैं। युवाओं को किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग को पढ़ाई से जुड़े क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
तुला- आज तुला राशि वालों को कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले में हल मिलेगा। व्यापार में चल रही उथल-पुथल को देखकर मन बेचैन रहेगा। कुंवारों को मनचाहा साथी मिलने के योग हैं। परिवार के किसी मेंबर के साथ झगड़ा होने की संभावना है। ज्यादा भीड़-भाड़ वाली जगह में जाने से बचें।
वृश्चिक- आज कार्यक्षेत्र में किसी डील को पक्की करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। सॉफ्टवेयर कंपनियों में काम करने वाले जातकों का दिन शुभ रहेगा। सेहत थोड़ी नरम रहेगी। पारिवारिक वातावरण अनुकूल रहेगा।
धनु- आज कार्यक्षेत्र में कोई पुरानी बीमारी फिर से उभर कर आएगी। व्यापार में जल्दबाजी में किया गया काम खराब हो सकता है। घर के बुजुर्गों के साथ समय बिताएंगे। युवा वर्ग किसी बात को लेकर चिंता में रहेंगे।
मकर- नए विचारों के साथ काम करेंगे तो लाभ मिलेगा। ऑफिस में श्रेय मेहनत से अधिक प्राप्त होगा। प्राइवेट नौकरी कर रहे लोग सैलरी न बढ़ने के कारण परेशान रहेंगे। पुराने दोस्तों से मिलकर बहुत खुशी होगी। संतान की गतिविधियों पर ध्यान देना बहुत जरूरी है।
कुंभ- निवेश संबंधी कार्य के लिए समय बहुत अनुकूल है। कानूनी मामले में दखलअंदाजी करने से पहले सोच-विचार कर लें। व्यापार में मनचाहे लाभ मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेंगा। प्रेम-संबंधों में पहले से ज्यादा मधुरता देखने को मिलेगी। पेट के दर्द को नजरअंदाज न करें।
मीन- आज व्यापार में किए गए काम से अप्रत्याशित लाभ मिलेगा। शेयर मार्केट से जुड़े लोग मुनाफा प्राप्त करके बहुत खुश होंगे। किसी तरह का शारीरिक कष्ट परेशान कर सकता है। करियर से जुड़ा फैसला बहुत ही विचार-विमर्श करके लें।