Tarot Card Rashifal (17th August): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन
punjabkesari.in Saturday, Aug 16, 2025 - 02:40 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष: आज का दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। पुराने कार्यों को पूरा करने का समय है। परिवार के साथ समय बिताना सुखद रहेगा। सेहत से जुड़ी कोई परेशानी थी वो दूर हो जाएगी।
वृषभ: आज धन संबंधी मामलों में सतर्क रहें। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें। पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर परेशानी चल रही थी अब दूर हो जाएगी।
मिथुन: आज नई योजनाओं की शुरुआत के लिए अच्छा दिन है। करियर में उन्नति के योग हैं। यात्रा के योग बन रहे हैं। विवाह के दौरान यदि कोई दिक्कत थी वो दूर हो जाएगी। सेहत सही रहेगी।
कर्क: आज भावनाओं में बहने से बचें। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। किसी को धन उधार देने से बचें नहीं तो धन फसने की सम्भावना है।
सिंह: आज नेतृत्व क्षमता निखरेगी। कार्यस्थल पर प्रशंसा मिलेगी, नई ज़िम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यापार में मनचाहा फल देखने को मिलेगी। सेहत यदि खराब थी तो वो भी ठीक हो जाएगी।
कन्या: आज ध्यान और एकाग्रता की जरूरत है। पढ़ाई या नौकरी से संबंधित अच्छी खबर मिल सकती है। संतान की सेहत का खास ध्यान रखें नहीं तो बाद में पछताना पड़ सकता है। बेवजह के वाद-विवाद में न पड़े।
तुला: आज संबंधों में मिठास बढ़ेगी। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। सामाजिक कार्यों में रुचि रहेगी। पार्टनरशिप में कोई नया व्यापार शुरू करने का प्लान बना सकते हैं।
वृश्चिक: आज कार्यक्षेत्र में अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा। व्यापार में महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लें। मानसिक शांति बनाए रखने के लिए एकांत में समय बिताएंगे।
धनु: आज सकारात्मक सोच से सफलता मिलेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। यात्रा लाभदायक हो सकती है। नौकरी को लेकर यदि कोई परेशानी थी तो वो ठीक हो जाएगी।
मकर: आज नौकरी में तरक्की के योग हैं। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। धन लाभ हो सकता है। पुराने दोस्तों के साथ मिलकर यादें ताजा होंगी। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बन सकता है।
कुंभ: आज आप नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा, बच्चों के साथ खेल-कूद में समय बिताएंगे। छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। नींद न आने की समस्या परेशान करेगी।
मीन: आज रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। प्रेम संबंधों में सुधार होगा। बदलते मौसम की वजह से सेहत का ध्यान रखें। इस राशि के छात्र अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें। आर्थिक योजनाओं को लेकर थोड़ा चिंतित र