Tarot Card Rashifal (16th August ): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन
punjabkesari.in Saturday, Aug 16, 2025 - 06:34 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष: रिश्तेदार आर्थिक मदद करेंगे। परिजनों की हेल्थ बिगड़ेगी। लव प्रपोजल के नए तरीके खोजें। पुराने तरीके काम नहीं आएंगे। रिश्ते मजबूत होंगे।
वृष: शाम तक काम से मुक्ति मिलेगी। फाइनेंशियल पोजीशन मजबूत होगी। संतान पक्ष ज्यादा उम्मीदें बांधेगा। शाम मेन पार्टनर संग डिनर करेंगे।
मिथुन: उल्टे-सीधे कामों से छवि बिगड़ेगी। प्रेमी को आपसे शिकायत रहेगी। फोन कर प्रेम का इज़हार करें व मिलकर समय साथ बिताएं। समय ठीक है।
कर्क: महत्वपूर्ण काम निपटेंगे। सीनियर्स को अपना टैलेंट दिखाएं। प्रॉब्लम्स हल होंगी। सोशल लाइफ में विवाद होगा। पुराने प्रेम की यादें दुख देंगी।
सिंह: दिन तंगहाल रहेगा। आर्थिक समस्याएं सताएंगी। सोच-समझकर कदम बढ़ाएं। शाम में पार्टनर संग रोमेंटिक डेट करेंगे। गुस्से पर कंट्रोल रखें।
कन्या: ऑफिस में तारीफ व नई जिम्मेदारी मिलेगी। पर्सनैलिटी में निखार आएगा। अपोजिट सेक्स आकर्षित होगा। प्रपोजल मिलेगा। दिन अच्छा है।
तुला: रिलेशनशिप कि परेशानियां सुलझेंगी। बिजनेस में ओरिजिनल आइडिया मदद करेंगे। नए प्रोजेक्ट हेतु उत्साहित रहेंगे। उत्साह में बड़ा कदम न उठाएं।
वृश्चिक: शेड्यूल टाईट है। शाम में कार्य सिलसिलेवार निपटेंगे। समय एक्सीडेंट के संकेत दे रहा है। सावधानी से ड्राइविंग करें। लव में अनलकी रहेंगे।
धनु: बुजुर्गों संग कहासुनी होगी। कुछ फैसले बुजुर्गों पर छोड़ दें। पार्टनरशिप हेतु अनुभवी बिजनेसमैन की सलाह लेंगे। रिलेशनशिप चुनौतीपूर्ण रहेगा।
मकर: वैवाहिक विवाद व पारिवारिक चिंताएं समाप्त होंगी। फाइनेंशियल पोजीशन मजबूती बनेगी। प्रेम संबंधों में साहस व सूझबूझ से काम लें।
कुंभ: पार्टनर से समस्याओं पर समझौता होगा। समस्या का हल निकलेगा। लवर से संपर्क बढ़ेगा। स्टूडेंट्स का पढ़ाई में इंटरेस्ट बढ़ेगा। सेहत ठीक रहेगी।
मीन: परिश्रम से परिणाम पक्ष में आएंगे। पेंडिंग काम पूरे होने पर खुशी मिलेगी। कोई खबर परेशान कर सकती है। कोई पुराना रिश्ता पुनः सक्रिय होगा।
