Tarot Card Rashifal (15th August ): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन
punjabkesari.in Friday, Aug 15, 2025 - 06:44 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष (Aries)
आज आपका उत्साह आसमान छू रहा है। छोटी-सी जीत भी आपको बड़ा आत्मविश्वास देगी। किसी पुराने मित्र से मिलने का मौका मिलेगा, जिससे मन हल्का होगा। स्वास्थ्य में थोड़ी समस्याएं रह सकती हैं।
वृषभ (Taurus)
धैर्य आपका सबसे बड़ा हथियार है। आज किसी करीबी की सलाह सुनकर आपको बड़ा फायदा हो सकता है। शाम को मीठी यादें ताज़ा होंगी। कोई सपना पूरा होगा, जिसकी लंबे समय से आस थी।
मिथुन (Gemini)
दिमाग में कई विचार उमड़ेंगे-घुमड़ेंगे पर सही चुनना जरूरी है। कोई नया आइडिया आर्थिक लाभ का रास्ता खोल सकता है। थोड़ी सी लापरवाही बड़ी समस्या पैदा कर सकती है। सेहत को लेकर सजग रहें।
कर्क (Cancer)
आज आपका भावुक पक्ष थोड़ा हावी रहेगा। किसी की कोई भी बात दिल पर लेने से बचें। दूसरों से पहले अपनी खुशी का ध्यान रखें। परिवार के साथ समय बिताना आपको सुकून देगा। मन की उलझनें लिखने से हल होंगी।
सिंह (Leo)
आत्मविश्वास से भरे रहेंगे लेकिन अहंकार से बचें। किसी नई जिम्मेदारी को पूरा करने का मौका मिलेगा और आप शानदार प्रदर्शन करेंगे। समाज में सम्मान बढ़ेगा। बड़े लोगों के साथ संपर्क बनेंगे।
कन्या (Virgo)
आज छोटी-छोटी चीजों में खुशी ढूंढना आपके मूड को बेहतर करेगा। कार्यस्थल पर किसी की मदद करने से आपको सम्मान मिलेगा। पुराना उधार वापिस मिलेगा। लव लाइफ में खुशियां आएंगी।
तुला (Libra)
संतुलन बनाए रखना आज की कुंजी है। पुराने घाव फिर से हरे हो सकते हैं। रिश्तों में संवाद से गलतफहमी दूर होगी। शाम को कोई रोमांटिक सरप्राइज मिल सकता है।
वृश्चिक (Scorpio)
आपकी अंतर्ज्ञान शक्ति आज बेहद तेज़ है। किसी राज का पता चल सकता है। नई योजना बनाने के लिए दिन अनुकूल है। परिवार में किसी गूड न्यूज के आने से खुशनुमा माहौल बनेगा।
धनु (Sagittarius)
यात्रा के संकेत हैं, या कम से कम यात्रा की प्लानिंग होगी। जोश में आकर कोई वादा न करें जिसे निभाना मुश्किल हो। किसी परिचित के मिलने से बड़ी समस्या का हल होगा। बैलेंस्ड डाइट लें।
मकर (Capricorn)
आज काम में मेहनत रंग लाएगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। किसी पुराने निवेश से भी खुशखबरी मिल सकती है। पुराने मित्र के मिलने से सुखद अनुभव होगा। परिवार के साथ बाहर घूमने का प्लान बनेगा।
कुंभ (Aquarius)
आज आपके विचारों से लोग प्रभावित होंगे लेकिन अपने आइडियाज सिर्फ भरोसेमंद लोगों से साझा करें। दोस्ती की आड़ में छुपे दुश्मनों से बचकर रहें। किसी नई नौकरी से बुलावा आ सकता है। कारोबार में अच्छे लाभ मिलेंगे।
मीन (Pisces)
सपनों की उड़ान आज थोड़ी हकीकत में बदल सकती है। कोई अच्छी खबर आपके मन को खुश कर देगी। चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद एक खुशखबरी मिलेगी।
