Tarot Card Rashifal (12th august): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Tuesday, Aug 12, 2025 - 07:26 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में सभी आपके काम की तारीफ करेंगे। दोस्तों के साथ मिलकर किसी ट्रिप पर जाने का प्लान बनाएंगे। संतान की तरफ से कोई खुसखबरी मिल सकती है। परिवार के किसी सदस्य की अचानक सेहत बिगड़ सकती है।

वृष - आज आपके काम में मन लगेगा और सफलता मिलने के योग हैं। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी। ससुराल पक्ष से धन लाभ होने की संभावना है। इस राशि के छात्र उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का प्लान बनाएंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, थोड़ी थकान हो सकती है।

मिथुन- आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए शानदार रहने वाला है। आर्थिक मामले अच्छे रहेंगे। परिवार में खुशियां आएंगी। जो लोग रिलेशन में हैं, उनके साथी के साथ नए संबंध बन सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को कई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। सेहत ठीक रहेगी।

कर्क- आज का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए बढ़िया रहने वाला है। वइस राशि के युवा अपनी भावनाओं पर काबू रखें। कामकाज में मेहनत का फल मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताएं। जो लोग लंबे समय से काम की तलाश कर रहे थे, उन्हें अच्छी जॉब मिल सकती है।  

सिंह- आज आपकी ऊर्जा बढ़ेगी। पुराने किसी विवाद को सुलझाने का समय है। यात्रा के लिए दिन शुभ है। इस राशि के  सिंगल लोग क्रश को अपने दिल की बात कहने के लिए दोस्तों का सहारा लेंगे। इस राशि के छात्रों का दिन मिलाजुला रहने वाला है। वाहन चलाते सावधानी बरतें।

कन्या- कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में बॉस की कही हुई कोई बात बुरी लग सकती है। घर के कामों में माता की सहायता करेंगे। संतान की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है। माता की सेहत अचानक बिगड़ सकती है।

तुला- तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहने वाला है। कामकाज में बाधाएं आ सकती हैं, लेकिन धैर्य से काम लें। मन किसी बात के लेकर परेशान रहेगा। इस राशि की महिलाएं ऑनलाइन शॉपिंग करने में बिजी रहेंगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृश्चिक- आज आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। इस राशि के युवा किसी भी काम को शुरु करते समय धैर्य रखें, सफलता आपके साथ है। जीवनसाथी आपके साथ अपने रिश्ते को सुधारने के लिए कोई स्पेशल तोहफा दे सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

धनु- आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी। कुछ नई योजनाएं बन सकती हैं। किसी को पैसा उधार देने से पहले किसी बड़े की सलाह जरूरी लें। इस राशि बच्चे किसी चीज को खरीदने के लिए जिद कर सकते हैं। पेट की समस्या से परेशान रहेंगे।

मकर- आज आपका मन सामाजिक कार्यों में लगेगा। नए विचार आएंगे। यात्रा के लिए दिन ठीक है। ऑफिस के किसी काम को पूरा करने में सहकर्मियों की मदद लेनी पड़ सकती है। परिवार के साथ डिनर पर जाने का प्रोग्राम बनाएंगे। संतान के भविष्य को लेकर जीवनसाथी के साथ बातचीत करेंगे।

कुंभ- आज आपका मन कला और साहित्य की ओर आकर्षित होगा। निवेश सोच-समझकर करें। बहन के लिए आए रिश्ते को लेकर परिवार वालों के साथ चर्चा कर सकते हैं। इस राशि के छात्रों को घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्व पूर्ण जानकारी मिल सकती है।

मीन- मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन बाकी दिनों के मुकाबले अच्छा रहने वाला है। करियर में नए अवसर मिलेंगे। धन लाभ के योग हैं पर काम में जल्दबाजी न करें। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मामला सुलझ सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News