Tarot Card Rashifal (5th august): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन
punjabkesari.in Monday, Aug 04, 2025 - 03:17 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष- मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुखद रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों को धन लाभ होने की संभावना है। बड़े भाई की शादी पक्की होने से घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। मन को शांत रखने के लिए दोस्तों के साथ मंदिर जाएंगे।
वृष- आज का दिन वृष राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी। व्यापार कर रहे लोगों को धन लाभ के संकेत मिलेंगे। इस राशि के सिंगल लोग किसी नए रिश्ते की शुरुआत कर सकते हैं। मानसिक रूप से थोड़ा उलझन महसूस कर सकते हैं।
मिथुन- मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। रिश्तों में मधुरता आएगी। मन में सकारात्मक विचार उभरेंगे। ऑफिस के किसी काम को पूरा करने के लिए अधिकारियों की मदद लेनी पड़ सकती है। पेट की समस्या से परेशान रहेंगे।
कर्क- कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। नए लोगों से जुड़ने का अवसर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। किसी पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है। ससुराल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
सिंह- सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्तम रहने वाला है। धार्मिक या आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा। निवेश के लिए समय ठीक है। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामले में फैसला आपके पक्ष में रहेगा।
कन्या- कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन बाकी दिनों के मुकाबले अच्छा रहने वाला है। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को उनके अच्छे कामों के लिए सम्मानित किया जा सकता है। सेहत बेहतर रहेगी।
तुला- तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। अपने कार्यों को पूरा करने में सफलता मिलेगी। किसी रिश्तेदार से विवाद की संभावना है, संयम रखें। परिवार के साथ डिनर पर जाने का प्रोग्राम बनाएंगे। सिर दर्द से परेशान रहेंगे।
वृश्चिक- वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। इस राशि के युवा छोटी-छोटी बातों में उलझने से बचें। बिजनेस पार्टनर के साथ मिलकर कोई नया प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं। स्वास्थ्य में हल्का उतार-चढ़ाव संभव है, ध्यान रखें।
धनु- आज का दिन धनु राशि के जातकों के लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। काम में व्यस्तता रहेगी लेकिन परिणाम अच्छे मिलेंगे। विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं। संतान से सुखद समाचार मिलने की संभावना है। जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा।
मकर- मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। इस राशि के युवा अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न करें।
कुंभ- आज कुंभ राशि के जातक नई ऊर्जा का अनुभव करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयास सराहे जाएंगे। जो लोग रिलेशन में हैं, वो शादी के बंधन में बंध सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी जॉब मिल सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन खानपान संतुलित रखें।
मीन- मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। परिवार के साथ किसी दोस्त की शादी में शामिल हो सकते हैं। व्यापार कर रहे लोग किसी पर भी आंख मूंद कर भरोसा न करें, नहीं तो पछताना पड़ सकता है। इस राशि के छात्रों का दिन अच्छा रहने वाला है।