Tarot Card Rashifal (29th July): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन
punjabkesari.in Monday, Jul 28, 2025 - 03:17 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष- कार्यक्षेत्र में सभी आपके काम की तारीफ करेंगे। साथी के साथ किसी दोस्त के घर दावत में जाएंगे। इस राशि के छात्रों का दिन शुभ रहने वाला है। कानूनी मामले को हल करने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद लेनी पड़ सकती है। सेहत ठीक रहेगी।
वृष- इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। इस राशि के युवा किसी पर भी आंख मूंद कर भरोसा न करें, नहीं तो पछताना पड़ सकता है। परिवार के किसी सदस्य को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।
मिथुन- मिथुन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। जो लोग रिलेशन में हैं, वो शादी के साथ शादी के बंधन में बंध सकते हैं। इस राशि के युवा उच्च शिक्षा के लिए विदेश यात्रा पर जाने का प्रोग्राम बनाएंगे।
कर्क- आज का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए ऊर्जा से भरा रहेगा। पुराने रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। इस राशि के सिंगल लोग ऑफिस में किसी को अपना दिल दे बैठेंगे। सेहत ठीक रहेगी।
सिंह- सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। काम में थोड़ी रुकावट आ सकती है, लेकिन धैर्य रखें। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। इस राशि के बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। सेहत को लेकर सतर्क रहें।
कन्या- कन्या राशि के जातकों के लिए नए विचारों और योजनाओं के लिए अच्छा दिन है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। मीडिया से जुड़े लोगों की सैलरी में इजाफा हो सकता है। माता की सेहत में पहले से ज्यादा सुधार देखने को मिलेगा।
तुला- आज का दिन तुला राशि के जातकों के लिए सामान्य रहने वाला है। कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। पुराने अनुभव काम आएंगे। किसी वरिष्ठ से मार्गदर्शन मिल सकता है। शादीशुदा लोग अपने रिश्ते में रोमांस की मिठास भरने के लिए अंतरंग क्षणों का मजा लेंगे।
वृश्चिक- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। परिवार के साथ बैठकर किसी जरूरी बात पर चर्चा कर सकते हैं। इस राशि के छात्रों का दिन बेहतर रहने वाला है। सेहत ठीक-ठाक रहेगी।
धनु- धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों को कोई बड़ा आर्डर मिल सकता है। किसी पुराने दोस्त से अचानक मुलाकात हो सकती है। संतान के भविष्य को लेकर परेशान रहेंगे।
मकर- आज का दिन मकर राशि के जातकों के लिए बाकी दिनों के मुकाबले अच्छा रहने वाला है। परिवार के किसी सदस्य को सरकारी नौकरी मिल सकती है। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ मिलकर कहीं घूमने जाने का प्लान बनाएंगे।
कुंभ- कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहने वाला है। नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो सकता है। संतान की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है। युवा घर के कामों में माता की मदद करेंगे। गैस की समस्या से परेशान रहेंगे।
मीन- मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्तम रहने वाला है। किसी दोस्त के साथ मिलकर कोई नया व्यापार कर सकते हैं। घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। मन को शांत रखने के लिए परिवार के साथ मंदिर जाएंगे। पेट की समस्या से परेशान रहेंगे।