Tarot Card Rashifal (27th July): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन
punjabkesari.in Saturday, Jul 26, 2025 - 03:23 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
मेष: आज आपका मन कुछ नया सीखने और बदलाव के लिए प्रेरित होगा। ऑफिस में मेहनत का फल मिलेगा। रिश्तों में समझदारी से काम लें, विवाद से बचें। प्रेम और पारिवारिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी, पुराने विवाद खत्म होने के योग हैं।
वृषभ: परिवार के साथ आज समय बिताने का मौका मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, थोड़ा आराम जरूरी है। सामाजिक और व्यापारिक संपर्क भी मजबूत होंगे।
मिथुन: काम में सफलता मिलने के योग हैं। नए प्रोजेक्ट्स पर ध्यान दें। दोस्तों के साथ योजना बन सकती है, जो मन को खुश करेगी। मानसिक तनाव कम करने के लिए ध्यान या योग करें। समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान दें ताकि कामों में व्यवधान न आए।
कर्क: आज भावनाओं में उथल-पुथल हो सकती है। धैर्य रखें, जल्द ही सब ठीक होगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें, अनावश्यक खर्च से बचें। सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी से लाभ होगा। इस सप्ताह अपने मन की सुनें, लेकिन भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें।
सिंह: आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में सराहना मिलेगी। नई जिम्मेदारियां मिलने की संभावना है। घर में खुशी का माहौल रहेगा। पनी जिम्मेदारियों को ईमानदारी से निभाएं और धैर्य बनाए रखें, सफलता आपके कदम चूमेगी।
कन्या: आज स्वास्थ्य में सुधार होगा। शिक्षा और करियर में नए अवसर सामने आएंगे। फालतू तनाव से बचें और सकारात्मक सोच बनाए रखें। सामाजिक और व्यावसायिक संबंधों में भी कुछ विवाद हो सकते हैं इसलिए संवाद को सहज रखें।
तुला: आज समय आपके पक्ष में है। पार्टनरशिप और व्यापार में लाभ होगा। मित्रों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। नई शुरुआत करने के लिए अच्छा दिन है। सामाजिक जीवन में सक्रिय रहेंगे, जिससे नए मित्र बनेंगे और पुराने संबंध मजबूत होंगे।
वृश्चिक: आज पुरानी समस्याएं हल होंगी। नौकरी या व्यवसाय में उन्नति के संकेत हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। निवेश सोच-समझकर करें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन तनाव कम करने के उपाय करें।
धनु: आज यात्रा के लिए अच्छा दिन है। सामाजिक गतिविधियों में भाग लें। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। ध्यान रखें, थोड़ा संयम जरूरी है। प्रेम जीवन खुशहाल रहेगा, रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी।
मकर: आज धैर्य और मेहनत से काम बनेंगे। करियर में नये अवसर मिलेंगे। परिवार का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, तनाव से बचें। सामाजिक जीवन में सक्रियता बढ़ेगी, नए संपर्क बनेंगे।
कुंभ: आज रचनात्मक कामों में सफलता मिलेगी। मित्रों से सहयोग मिलेगा। नए विचारों को अपनाएं, फिजूलखर्ची से बचें। योग और ध्यान से मानसिक शांति बनी रहेगी।
मीन: आज भावनात्मक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। कार्यस्थल पर सम्मान मिलेगा। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। खर्चों में सावधानी रखें और भविष्य की योजनाओं पर ध्यान दें।