Tarot Card Rashifal (28th July): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

punjabkesari.in Monday, Jul 28, 2025 - 07:16 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष (Aries)
टैरो कार्ड: The Chariot

आज आप किसी फैसले को लेकर दोराहे पर हैं लेकिन आत्म-नियंत्रण और साहस से आप विजयी होंगे। मन और शरीर दोनों में संतुलन बनाएं। संगी-साथियों का सहयोग मिलेगा। कला या संगीत से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी।

वृषभ (Taurus)
टैरो कार्ड: Queen of Pentacles

आपका मन थोड़ा विचलित रह सकता है। किसी गुरु से मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। घरेलू सुख और भौतिक सुरक्षा की ओर ध्यान जाएगा। किसी महिला का सहयोग आज भाग्य बदल सकता है। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे।

मिथुन (Gemini)
टैरो कार्ड: The Magician

आपके पास आज कुछ ऐसा करने की शक्ति है जो दूसरों को चौंका सकता है। रुके हुए कार्यों में गति आएगी। आपके विचारों को परिवार में सराहना मिलेगी। सही समय, सही शब्द और सही इरादा, बस यही मंत्र है जीवन की हर खुशी प्राप्त करने का।

कर्क (Cancer)
टैरो कार्ड: The Moon

भ्रम या छुपे हुए डर आज सामने आ सकते हैं। अंतर्ज्ञान आपकी सबसे बड़ी ताकत होगी। काम का दबाव थोड़ा बढ़ सकता है। कोई वरिष्ठ व्यक्ति आपकी मदद करेगा। धन की स्थिति स्थिर रहेगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

सिंह (Leo)
टैरो कार्ड: Strength

आज किसी परिस्थिति में आपको संयम और करुणा से निपटना होगा। आपकी भीतरी शक्ति ही आपकी सबसे बड़ी मदद है। नए विचारों और योजनाओं के लिए दिन उत्तम रहेगा। अध्यापन, लेखन, यात्रा आदि से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी।

कन्या (Virgo)
टैरो कार्ड: The Hermit

आज आत्ममंथन का दिन है। किसी गहरी सच्चाई का आभास हो सकता है, लेकिन इसके लिए अकेलापन ज़रूरी है। गुप्त शत्रु सक्रिय हो सकते हैं। सतर्क रहना जरूरी है।  प्रेम जीवन में ग़लतफ़हमियां दूर होंगी। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

तुला (Libra)
टैरो कार्ड: Justice

आज का दिन सामाजिक रूप से उज्ज्वल रहेगा। किसी मामले में निष्पक्ष निर्णय लेना या पाना संभव है। करियर या रिश्तों में बैलेंस बहुत जरूरी है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। तकनीकी कार्यों में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक (Scorpio)
टैरो कार्ड: Death

पुराना खत्म हो रहा है ताकि कुछ नया जन्म ले सके। बदलाव से डरें नहीं यही आपका ट्रांसफॉर्मेशन है। सौंदर्य और कला से जुड़ा कोई कार्य विशेष सफलता दिला सकता है। विवाह योग्य जातकों के लिए अच्छा प्रस्ताव आ सकता है।

धनु (Sagittarius)
टैरो कार्ड: The Fool

एक नई शुरुआत की संभावना है लेकिन सोच-समझकर कदम बढ़ाना जरूरी है। अवसर और जोखिम साथ-साथ आएंगे। साथी से कोई मधुर वार्तालाप होगी। रिश्तों में पारदर्शिता ज़रूरी होगी। पेट संबंधी समस्या हो सकती है, खानपान पर ध्यान दें।

मकर (Capricorn)
टैरो कार्ड: Ten of Wands

आप ज़रूरत से ज्यादा ज़िम्मेदारियां उठाए हुए हैं। अब समय है उन्हें बांटने या कुछ छोड़ने का। आपके व्यवहार में संतुलन रहेगा। किसी प्रोजेक्ट पर मेहनत रंग लाएगी। संतान से संबंधित शुभ समाचार संभव है।

कुंभ (Aquarius)
टैरो कार्ड: Ace of Swords

आज सच सामने आएगा, आपकी सोच में स्पष्टता आएगी। बातचीत में ईमानदारी बनाए रखें। कोई नया अवसर आपके सामने आ सकता है। लोगों पर अच्छा प्रभाव डालेंगे। कुछ अनजानी चिंताएं परेशान कर सकती हैं।

मीन (Pisces)
टैरो कार्ड: The Star

कोई व्यक्ति आपसे सलाह लेना चाहेगा। दिन भर संवेदनशीलता बनी रहेगी। मेडिटेशन या ध्यान से राहत मिलेगी। आशा और आध्यात्मिक ऊर्जा आज आपके चारों ओर है। कोई प्रार्थना सुनी जाएगी या आत्मविश्वास लौटेगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News